एक्सप्लोरर

Bihar Politics: मिशन 2025 में जुटे मुकेश सहनी ने बढ़ाया सियासी पारा, सीएम नीतीश को लेकर कह दी बड़ी बात

Mukesh Sahani: बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी कड़ी में विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने भी कमर कस ली है.

Mukesh Sahani News: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने दरभंगा में (24 सितंबर) को विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी के विस्तार और मजबूती पर जोर दिया. इस दौरान उन्होंने विस चुनाव को लेकर कई अहम बातें भी की. साथ ही नीतीश कुमार पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें अब सत्ता से सेवानिवृत्त हो जाना चाहिए. 

अशोक चौधरी की कविता का किया समर्थन

सहनी ने अशोक चौधरी की कविता का हवाला देते हुए कहा कि हर व्यक्ति की एक उम्र होती है, जिसमें उसके पास सोचने-समझने की शारीरिक क्षमता होती है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंबे समय से बिहार को चला रहे हैं. आप लोग देख रहे हैं कि हाल के दिनों में मुख्यमंत्री ने कुछ ऐसे बयान दिए हैं, जो देश-दुनिया में चर्चा का विषय बन गए. बढ़ती उम्र के कारण वे कई चीजें भूल जाते हैं. अशोक चौधरी ने जो बातें लिखी हैं, सही लिखी हैं. 

उन्होंने ये भी कहा कि हम राज्य की सभी 243 सीटों पर तैयारी कर रहे हैं. सभी दल अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं. हम महागठबंधन में हैं और सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे. दरअसल वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने दरभंगा में अपने आईटी सेल के पदाधिकारियों और युवाओं के लिए एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया था.  दरभंगा के एक होटल के सभागार में वीआईपी आईटी सेल की बैठक सह प्रशिक्षण शिविर को उन्होंने संबोधित किया.

इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य पार्टी की डिजिटल सेना को सशक्त बनाना और उन्हें तकनीकी ज्ञान से लैस करना है. इस मौके पर मौजूद पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी ने अपने आईटी सेल लोगों से अगले चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया. कार्यक्रम में खासकर फेसबुक और यूट्यूब जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट क्रिएशन और मोनेटाइजेशन की प्रक्रिया पर गहन जानकारी दी गई.

पार्टी के विस्तार और मजबूती पर दिया जोर

सहनी ने कहा कि इस प्रशिक्षण के जरिए युवाओं को न सिर्फ आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया जाएगा, बल्कि वे समाज के अन्य लोगों को भी इस दिशा में प्रेरित कर सकेंगे. प्रशिक्षण शिविर के आयोजन से युवाओं को इस बात की व्यावहारिक समझ दी जाएगी कि वे अपने डिजिटल कंटेंट को कैसे अतिरिक्त आय का जरिया बना सकते हैं. सहनी ने कहा कि यह शिविर निषाद समुदाय को सशक्त बनाने के साथ-साथ पार्टी के विस्तार और मजबूती के महाअभियान में योगदान देने में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: 'बिहारवासी कैसे उत्साहित हैं'? सीएम नीतीश की पोस्ट पर आरजेडी का सवाल, PM मोदी को दी थी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
NIA का एक्शन, एके-47 की तस्करी मामले में पटना HC का वकील गिरफ्तार
NIA का एक्शन, एके-47 की तस्करी मामले में बिहार से वकील गिरफ्तार
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
मोतिहारी: DEO कार्यालय में 60 लाख की हेराफेरी! थाने में FIR, आरोपियों पर इनाम
मोतिहारी: DEO कार्यालय में 60 लाख की हेराफेरी! थाने में FIR, आरोपियों पर इनाम

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget