एक्सप्लोरर

Bihar News: 'बिहारवासी कैसे उत्साहित हैं'? सीएम नीतीश की पोस्ट पर आरजेडी का सवाल, PM मोदी को दी थी बधाई

RJD Post: पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा के लिए बधाई देने पर सीएम नीतीश पर आरजेडी ने निशाना साधा है. लिखा है ये बिहार को विशेष राज्य का दर्जा तो देते नहीं? और उस पर आप कोई पत्र भी नहीं लिखते?

RJD On CM Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट कर पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा के लिए उन्हें बधाई दी और कहा कि इस यात्रा के दूरगामी और सकारात्मक प्रभाव होंगे. अब उनके इस पोस्ट पर आरजेडी ने तंज कसा है. आरजेडी ने भी पोस्ट कर कहा है कि 'किसने आपको यह लिखकर दिया और आपने अपने हैंडल से उसे यहां चिपका दिया?' सीएम ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि 'बिहार के लोग प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं और उनसे उत्पन्न होने वाले अवसरों से उत्साहित हैं.' इस पर आरजेडी ने लिखा कि 'क्या आपको पता है किस क्षेत्र में निवेश हुआ और उससे बिहारवासी कैसे उत्साहित है?'

सीएम नीतीश से आरजेडी ने क्या पूछे सवाल

सीएम से सवाल करते हुए आरजेडी ने आगे कहा, "ये बिहार को उसका विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज तो देते नहीं? और उस पर आप कोई बयान और पत्र भी नहीं लिखते? क्या बिहार के संदर्भ में आपने नीति आयोग की रिपोर्ट पढ़ी है? क्या आप जानते है बिहार की प्रति व्यक्ति आय देश में सबसे कम है? क्या आप जानते है बिहार के किसानों की मासिक आय देश में सबसे कम है? क्या आप जानते है बिहार से प्रतिवर्ष 4 करोड़ से अधिक लोग काम के लिए पलायन करते है?"

आरजेडी ने सीएम नीतीश के अब तक सीएम बने रहने पर निशाना साधा है और लिखा कि "क्या आप जानते है बाइडेन भी डिमेंशिया के मरीज हैं? डिमेंशिया बीमारी के कारण उन्होंने अपनी उम्मीदवारी छोड़ दी, लेकिन कुछ लोग इधर-उधर और पलटा-पलटी कर सत्ता से चिपके है"

दरअसल सीएम नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अमेरिकी यात्रा को दोनों देशों के बीच निवेश बढ़ाने के लिए किए गए फैसले को स्वागत योग्य बतया है, नीतीश ने कहा है कि दोनों देशों के बीच लिए गए फैसलों से अत्याधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में निवेश बढ़ेगा और विकास के नए रास्ते खुलेंगे. बता दें कि पीएम मोदी ने इस दौरान संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘भविष्य के शिखर सम्मेलन’ को भी संबोधित किया और फिर भारत लौट आए. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget