एक्सप्लोरर

बिहार: लगातार हो रही बारिश ने बढ़ाई परेशानी, तेज बहाव के कारण डायवर्सन हुआ ध्वस्त, आवागमन ठप

जलस्तर बढ़ने की वजह से लौरिया के नन्दनगढ़ स्थित स्टेडियम समेत अन्य सरकारी कार्यालयों में पानी प्रवेश कर गया है. वहीं, आस-पास के गांवों और खेतों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न होने की वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

बेतिया: बिहार में मॉनसून की पहली ही बारिश ने राज्य के बाढ़ से प्रभावित होने वाले जिलों में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं. वहीं, कई जगह नदियों ने अपना प्रलयंकारी रूप दिखाना शुरू कर दिया है. सूबे के पश्चिम चंपारण में लगातार हो रही बारिश के कारण सिकराहना नदी उफान पर है. इस वजह से मुख्य सड़क पर करीब 2 से 3 फीट तक पानी चढ़ गया है.  

तेज बहाव के कारण डायवर्सन हुआ ध्वस्त

वहीं, तेज बहाव की वजह से जिले के लौरिया स्थित अशोक स्तंभ के समीप डायवर्सन ध्वस्त हो गया. नतीजतन लौरिया-नरकटियागंज मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है. गौरतलब है कि पिछले 48 घंटे से भी अधिक समय से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सिकराहना नदी का जलस्तर बढ़ गया है. 

बाढ़ जैसे हालात हुए उतपन्न

जलस्तर बढ़ने की वजह से लौरिया के नन्दनगढ़ स्थित स्टेडियम समेत अन्य सरकारी कार्यालयों में पानी प्रवेश कर गया है. वहीं, आस-पास के गांवों और खेतों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न होने की वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इधर, बाढ़ के पानी में एक कार अचानक बह गया. हालांकि, कार सवार दो लोगों का प्रशासन की टीम ने ग्रामीणों की सहयोग से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया.

वहीं, एनएच-727 बेतिया-गोरखपुर मुख्य सड़क पर भी बाढ़ का पानी चढ़ रहा है. लौरिया के पास एनएच पर करीब दो फीट तक पानी बह रहा है. गांव से शहर तक चारों ओर पूरा इलाका जलमग्न हो गया है. बचाव कार्य को लेकर सरकारी और प्रशासनिक स्तर से कुछ खास काम नहीं किया जा रहा है. ऐसे में ग्रामीण सड़क पर बैरियर लगाकर जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

इनपुट-  कैलाश कुमार

यह भी पढ़ें -

बीमार पत्नी को साइकिल पर बैठाकर 26 KM दूर अस्पताल पहुंचा पति, नहीं मिली एंबुलेंस

चिराग पासवान ने JDU पर लगाया पार्टी तोड़ने का आरोप, चाचा पशुपति पारस को लेकर दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget