एक्सप्लोरर

चिराग पासवान ने JDU पर लगाया पार्टी तोड़ने का आरोप, चाचा पशुपति पारस को लेकर दिया बड़ा बयान

Bihar LJP Conflict: चिराग पासवान ने कहा कि ''बिहार चुनाव के दौरान, उससे पहले भी, उसके बाद भी कुछ लोगों द्वारा और खास तौर पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) द्वारा हमारी पार्टी को तोड़ने का प्रयास निरंतर किया जा रहा था.''

नई दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में जारी विवाद के बीच चिराग पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. इस दौरान उन्होंने पार्टी में चल रही गतिविधियों को लेकर अपना पक्ष रखा. चिराग ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) द्वारा हमारी पार्टी को तोड़ने का प्रयास निरंतर किया जा रहा था.

चिराग पासवान ने कहा कि ''बिहार चुनाव के दौरान, उससे पहले भी, उसके बाद भी कुछ लोगों द्वारा और खास तौर पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) द्वारा हमारी पार्टी को तोड़ने का प्रयास निरंतर किया जा रहा था. मेरी पार्टी के पूरे समर्थन के साथ मैने चुनाव लड़ा. कुछ लोग संघर्ष के रास्ते पर चलने के लिए तैयार नहीं थे. मेरे चाचा ने खुद चुनाव प्रचार में कोई भूमिका नहीं निभाई. मेरी पार्टी के कई और सांसद अपने व्यक्तिगत चुनाव में व्यस्त थे.''

यह सब तब हुआ जब मैं बीमार था- चिराग पासवान

एलजेपी नेता चिराग पासवान ने कहा कि ''यह सब तब हुआ जब मैं बीमार था. मैंने उस समय अपने चाचा से बात करने की भी कोशिश की लेकिन मैं असफल रहा.'' उन्होंने कहा कि ''सदन के नेता की नियुक्ति पार्लियामेंट्री बोर्ड का फैसला है, न कि मौजूदा सांसद. ऐसी खबरें आई हैं कि मुझे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है. पार्टी के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष को केवल तभी हटाया जा सकता है जब उसकी मृत्यु हो जाती है या इस्तीफा देता है.''

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार चुनाव में हमें 6 प्रतिशत मत मिला और 25 लाख वोट भी. मैं मानता हूं कि अगर हम बीजेपी और जेडीयू के साथ चुनाव लड़ते तो लोकसभा चुनाव जैसा ही परिणाम आता, लेकिन मुझे नीतीश कुमार के सामने नतमस्तक होना पड़ता. विधानसभा चुनाव के दौरान हमारी पार्टी के कुछ नेता, जिसमें मेरे चाचा भी शामिल थे, अपनी अपनी निजी लड़ाई लड़ रहे थे न कि पार्टी की. उन्होंने कहा कि दुख मुझे इस बात का हुआ कि जब मैं बीमार हुआ तो ऐसा हुआ. मैं अभी भी पूरी तरह ठीक नहीं हुआ हूं. मैंने अंत तक ये प्रयास किया कि परिवार नहीं टूटे.

चाचा बोलते तो संसदीय दल का नेता बना देता- चिराग

पासवान ने कहा कि अगर मेरे चाचा मुझे बोलते कि वो संसदीय दल के नेता बनना चाहते हैं तो मैं तैयार हो जाता. उन्होंने कहा कि हनुमान को अगर राम से मदद मांगनी पड़े तो फिर वह हनुमान काहे के और वह राम काहे के. मालूम हो कि बिहार विधानसभा चुनावों के दौरान चिराग पासवान ने खुद को हनुमान और प्रधानमंत्री मोदी को राम कहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कंगना-चखना... इन सबको इग्नोर करिए', BJP सांसद के राहुल गांधी पर दिए बयान पर भड़के पप्पू यादव
'कंगना-चखना... इन सबको इग्नोर करिए', BJP सांसद के राहुल गांधी पर दिए बयान पर भड़के पप्पू यादव
Anant Singh Bail: अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?
अनंत सिंह को हाईकोर्ट से मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद
Bihar News: 15 साल में 100 करोड़ की संपत्ति! कार्यपालक अभियंता पर EOU का शिकंजा, 7 ठिकानों पर मारी रेड
बिहार: 15 साल में 100 करोड़ की संपत्ति! कार्यपालक अभियंता पर EOU का शिकंजा, 7 ठिकानों पर मारी रेड
Bihar News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में नदी किनारे मिली डेढ़ साल की बाघिन, दो दिन से तलाश में था विन विभाग
बिहार: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में नदी किनारे मिली डेढ़ साल की बाघिन, दो दिन से तलाश में था विन विभाग

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत-पाकिस्तान में हो सकता परमाणु युद्ध', ईरान में जंग के बीच आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, ट्रंप के उड़ गए होश?
'भारत-पाकिस्तान में हो सकता परमाणु युद्ध', ईरान में जंग के बीच आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, ट्रंप के उड़ गए होश?
UP Panchayat Chunav: यूपी में कब कराए जाएंगे पंचायत चुनाव? अटकलों के बीच ओम प्रकाश राजभर ने दिया जवाब
यूपी में कब कराए जाएंगे पंचायत चुनाव? अटकलों के बीच ओम प्रकाश राजभर ने दिया जवाब
LPG Gas Production: LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
Watch: हार्दिक पांड्या के घर आई चमचमाती Ferrari, उनकी गर्लफ्रेंड ने उतारी आरती
Watch: हार्दिक पांड्या के घर आई चमचमाती Ferrari, उनकी गर्लफ्रेंड ने उतारी आरती
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' की 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग तय! दोपहर 12 बजे तक का कलेक्शन 60 करोड़ के पार
Live: 'धुरंधर 2' की 100 करोड़ की ओपनिंग तय! दोपहर 12 बजे तक का कलेक्शन 60 करोड़ के पार
Iran-US War: अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने ट्रंप की खोल दी पोल, बोले- 'उन्होंने झूठ कहा, परमाणु हथियार का कोई खतरा नहीं था...'
अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने ट्रंप की खोल दी पोल, बोले- 'उन्होंने झूठ कहा, परमाणु हथियार का कोई खतरा नहीं था...'
कीचड़ में लेटकर कपल ने कराया अनोखा प्री-वेडिंग शूट, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स लेने लगे मजे
कीचड़ में लेटकर कपल ने कराया अनोखा प्री-वेडिंग शूट, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स लेने लगे मजे
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
Embed widget