एक्सप्लोरर

बीमार पत्नी को साइकिल पर बैठाकर 26 KM दूर अस्पताल पहुंचा पति, नहीं मिली एंबुलेंस

राकेश ने बताया कि उसके पास निजी एंबुलेंस के लिए पैसे नहीं थे. मजदूरी का काम भी बंद है, इसलिए परिवार आर्थिंक तंगी में है. ऐसे में जब पत्नी को अस्पताल पहुंचाने के लिए कोई संसाधन नहीं मिला तो साइकिल को ही एंबुलेंस बनाकर पैदल चल दिया.

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले में मॉडल सरकारी अस्पताल से मंगलवार को ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलकर दी है. बार-बार कॉल करने पर भी बीमार महिला को सरकारी एंबुलेंस नहीं मिली, जिसके बाद उसके पति ने साइकिल को ही एंबुलेंस बना दिया और बारिश में भिंगते हुए पत्नी को लेकर अस्पताल के लिए निकल पड़ा. खुद पैदल चल रहा था और बीमार पत्नी साइकिल पर बैठी थी. करीब 26 किलोमीटर का सफर पैदल तय करने के बाद वो सदर अस्पताल में पहुंचा, जहां इमरजेंसी वार्ड में उसने पत्नी का इलाज कराया और फिर साइकिल से ही वापस लौट गया. 

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, जिले के हथुआ के सबेया गांव के रहने वाले राकेश महतो की पत्नी शोभा देवी(35) मंगलवार को घर की सीढ़ियों से गिर गई थी. पैर में चोट आई, जिसके बाद पत्नी का दर्द देखकर उससे रहा नहीं गया. पास की दुकान और डॉक्टरों से दिखाकर कुछ दवाइयां खिलाईं, मगर थोड़ा भी आराम नहीं हुआ. सरकारी एंबुलेंस के लिए 102 पर कॉल किया, मगर कोई रिस्पांस नहीं मिला. 

राकेश ने बताया कि उसके पास निजी एंबुलेंस के लिए पैसे नहीं थे. मजदूरी का काम भी बंद है, इसलिए परिवार आर्थिंक तंगी में है. ऐसे में जब पत्नी को अस्पताल पहुंचाने के लिए कोई संसाधन नहीं मिला तो साइकिल को ही एंबुलेंस बनाकर पैदल चल दिया. सदर अस्पताल में जांच और एक्स-रे कराई, जिसमें महिला के पैर फ्रैक्चर पाया गया. डॉक्टर ने प्लास्टर करायी और दवाएं मंगाकर दी. उसके बाद साइकिल से ही पत्नी को लेकर पति घर के लिए निकल गया. 

बारिश से बचाने के लिए पैर में बांध दी प्लास्टिक

रस्ते में बारिश हो रही थी. बारिश के पानी से पत्नी के फ्रैक्चर पैर को बचाने के लिए उसने प्लास्टिक बांध दी. जिस वक्त वो सदर अस्पताल में पहुंचा, उस वक्त अस्पताल परिसर में भी घुटने भर पानी लगा हुआ था. स्थानीय अस्पताल में इलाज न कराकर इतनी दूरी तय कर सदर अस्पताल में आने की बात पूछने पर राकेश ने बताया कि बेहतर इलाज की सुविधा मिलती है, इसलिए सदर अस्पताल में पत्नी को लेकर आया. यहां डिजिटल एक्स-रे से लेकर दवाएं फ्री में मिलती हैं. 

डॉक्टर अमर ने की मदद 

सदर अस्पताल में इलाज के बाद शोभा देवी ने चिकित्सा पदाधिकारी सह हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ.अमर कुमार को फरिश्ता बताया. शोभा के पति राकेश महतो की आर्थिक स्थिति जानने के बाद डॉक्टर ने इलाज के बाद खाने को पूछा. साथ ही एंबुलेंस से घर जाने का इंतजाम कराया, लेकिन राकेश साइकिल से ही पत्नी को लेकर जाने की जिद पर अड़ा रहा. डॉक्टर ने बताया कि ऐसे कम ही लोग समाज में मिलते हैं, जो अपनी बीमार पत्नी को किसी भी हालात में अस्पताल तक लेकर आते हैं और उनकी जान बचाते हैं.

यह भी पढ़ें -

पटना में LJP के दफ्तर के बाहर ढोल-नगाड़े के साथ पहुंचे पशुपति पारस के समर्थक, स्वागत की तैयारी

बगहाः मूसलाधार बारिश से कई इलाके डूबे, घर की छत पर चढ़े लोग; वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में भरा पानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget