एक्सप्लोरर

Bihar Election: जनसंपर्क के दौरान लड़के का सवाल सुनकर भड़के नीतीश सरकार के खनन मंत्री, कह दी ये बात

विधानसभा चुनाव नजदीक देख मंत्री बृजकिशोर बिंद इनदिनों क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं. इस दौरान जनता मंत्री जी से विकास संबंधित सवाल पूछ रही है. लेकिन मंत्री जी जनता का सवाल सुनकर भड़क जा रहे हैं.

कैमूर: पिछले दिनों विवादित बयान देकर खबरों में आए जिले के चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और बिहार सरकार में मंत्री बृजकिशोर बिंद फिर एक बार सुर्खियों में हैं. इस बार उनके धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के मेढ़ गांव का बताया जा रहा है, जहां वो रविवार को जनता के मिलने गए थे.

सवाल सुनकर भड़क गए मंत्री जी

दरअसल, विधानसभा चुनाव नजदीक देख मंत्री बृजकिशोर बिंद जो कैमूर जिले के चैनपुर से विधायक हैं, इनदिनों क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं. इस दौरान जनता मंत्री जी से विकास संबंधित सवाल पूछ रही है. लेकिन मंत्री जी जनता का सवाल सुनकर भड़क जा रहे हैं.

सवाल पूछने पर लड़के को लगाई फटकार

इनदिनों उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मंत्री जी इस क्षेत्र में चारवाहा विद्यालय की जगह पर केंद्रीय विद्यालय खुलवाने की बात कह रहे हैं. लेकिन उनके बातों को सुन रहे एक लड़के ने जब यह कहा कि विधायक जी झूठ बोल रहे हैं. ऐसा कहीं कुछ नहीं हुआ है, तो मंत्री जी भड़क गए. उन्होंने लड़के को जमकर फटकार लगाई और अंतिम चेतावनी देते हुए अपने लोगों से उस पर नजर रखने की भी बात कही. ताकि लड़का कहीं भाग ना जाए.

विपक्षी साजिश कर तहत करते हैं ऐसा

इस संबंध में जब मंत्री जी पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरे बढ़ते जनाधार को देखकर विपक्षी घबरा गए हैं. ऐसे में साजिश के तहत मेरे जनसंपर्क अभियान के दौरान अपने लोगों को भेज देतें है, जो शरारत करते हैं और उसका वीडियो भी बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं. उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भी जनसम्पर्क के दौरान एक व्यक्ति अपने आपको मेरा समधी बता कर क्षेत्र में विकास नहीं होने की बात कह रहा था. लेकिन दूर-दूर तक उससे मेरा कहीं जुड़ाव नहीं है.

जनता सब समझती है

मंत्री जी ने कहा, " विपक्ष के लोग पैसा देकर किसी व्यक्ति को मेरे जनसंपर्क अभियान के दौरान भेज देते हैं और बखेड़ा खड़ा करा कर सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं. लेकिन जनता सब समझ रही है₹ आने वाले चुनाव में मुझे भारी मतों से जीता कर विधानसभा पहुंचाने का काम करेगी."

यह भी पढ़ें-

Bihar Flood: उत्तर बिहार में फिर एक बार मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, नेपाल में हो रही बारिश बन सकती है आफत

पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय की मां को है विश्वास, कहा - अब राजनीति में रौशन करेंगे नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोपालगंज: बिना नियुक्ति टीचर के खाते में पहुंचे 17.49 लाख, शिक्षा विभाग में हड़कंप
गोपालगंज: बिना नियुक्ति टीचर के खाते में पहुंचे 17.49 लाख, शिक्षा विभाग में हड़कंप
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
नवादा: पति के 6 टुकड़े कर फेंका था शव, अब पत्नी को मिली उम्रकैद की सजा
नवादा: पति के 6 टुकड़े कर फेंका था शव, अब पत्नी को मिली उम्रकैद की सजा
बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा
बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget