एक्सप्लोरर

Bihar Census: बिहार में 15 अप्रैल से शुरू होगा जातीय जनगणना का दूसरा दौर, घर मिला बंद तो ऐसे ली जाएगी जानकारी

Bihar Caste-Based Census Second Phase 2: सर्वेक्षण के दूसरे चरण में भौतिक और मोबाइल ऐप दोनों सूचना एकत्र की जाएगी. दोनों जगहों पर जो फॉर्म उपलब्ध होंगे, उसमें समान जानकारी  हासिल करने वाले कॉलम होंगे.

Bihar Caste Based Census 2023: बिहार में जाति आधारित गणना का प्रथम चरण पूरा हो हो चुका है. अब 15 अप्रैल से दूसरे चरण की शुरुआत होगी. इस दौरान पहले दौर में छूट जाने वाले परिवारों और नए बसने वाले परिवारों को भी शामिल किया जाएगा. दूसरे चरण की गणना की सबसे खास बात ये है कि अगर गणना कर्मी को किसी के घर लॉक दिखाई देता है तो, वह पड़ोसी से नंबर लेकर घर मालिक को वीडियो कॉल के जरिए सारी जानकारी इकट्ठा करेंगे.

दरअसल, बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जनगणना कर्मियों को साफ निर्देश दिया गया है कि अगर जनगणना के दौरान कोई घर लॉक दिखाई देता है तो जनगणना कर्मी उस घर के मालिक का नंबर पड़ोसियों से हासिल उन्हें वीडियो कॉल पर आने का अनुरोध करें. इसके बावजूद अगर कोई वीडियो कॉल पर नहीं आते हैं, तो फिर जनगणना कर्मी उन्हें एक फॉर्मेट भेजें, जिसे भरकर आधार कार्ड या फिर कोई प्रमाण पत्र के साथ गणना कर्मी को भेजने के लिए कहा जाए.

डिजिटल और फिजिकल दोनों तरह से एकत्र की जाएगी सूचना

सर्वेक्षण के दूसरे चरण में भौतिक और मोबाइल ऐप दोनों सूचना एकत्र की जाएगी. दोनों जगहों पर जो फॉर्म उपलब्ध होंगे, उसमें समान जानकारी  हासिल करने वाले कॉलम होंगे. इसके जरिए लोगों की सामाजिक-आर्थिक संकेतकों के साथ-साथ जाति नाम और धर्म सहित निवासियों के व्यक्तिगत विवरण एकत्र किए जाएंगे. दूसरे चरण में जो मोबाइल ऐप गणना के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, इसका नाम बीजगा (बिहार जाति आधारित गणना) - है. यह ऐप पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुका है. दरअसल, बिहार सरकार पहली बार इस कवायद को एक मोबाइल ऐप के जरिए करने जा रही है. लिहाजा, प्रगणकों और जिला अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सूचना को मोबाइल ऐप और भौतिक दोनों रूपों में एकत्र करने की आवश्यकता है.

ये भी पढ़ेंः गृह मंत्री अमित शाह बिहार पहुंचे, सासाराम का दौरा रद्द होने पर बीजेपी और जदयू के बीच आरोप-प्रत्यारोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के DGP विनय कुमार हटेंगे, सम्राट सरकार ने लिया बड़ा फैसला
बिहार के DGP विनय कुमार हटेंगे, सम्राट सरकार ने लिया बड़ा फैसला
रोहतास: 'अहिरे के चलल बा, अहिरे के चली', स्मार्ट क्लास में डांस, अब एक्शन
रोहतास: 'अहिरे के चलल बा, अहिरे के चली', स्मार्ट क्लास में डांस, अब एक्शन
पटना: CMO अधिकारी के खिलाफ FIR, जमुई पीड़िता की तस्वीर शेयर करने का आरोप
पटना: CMO अधिकारी के खिलाफ FIR, जमुई पीड़िता की तस्वीर शेयर करने का आरोप
बिहार में बिगड़ा मौसम! सुपौल में कोसी का जलस्तर बढ़ा, 37 गेट खोले गए
बिहार में बिगड़ा मौसम! सुपौल में कोसी का जलस्तर बढ़ा, 37 गेट खोले गए

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में भी बदलेगा मौसम का मिजाज, छाए रहेंगे बादल, हल्की ठंड का एहसास
दिल्ली में भी बदलेगा मौसम का मिजाज, छाए रहेंगे बादल, हल्की ठंड का एहसास
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर ममता कुलकर्णी थिरकीं, वीडियो वायरल
'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर ममता कुलकर्णी थिरकीं, वीडियो वायरल
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
इस योजना के तहत खरीदें कृषि उपकरण, सरकार देगी आधी छूट
 इस योजना के तहत खरीदें कृषि उपकरण, सरकार देगी आधी छूट
चाय बनाने के बाद फेंक देते हैं अदरक, इससे बनाएं चटपटी चटनी
चाय बनाने के बाद फेंक देते हैं अदरक, इससे बनाएं चटपटी चटनी
Embed widget