एक्सप्लोरर

गृह मंत्री अमित शाह बिहार पहुंचे, सासाराम का दौरा रद्द होने पर बीजेपी और जदयू के बीच आरोप-प्रत्यारोप

Amit Shah In Bihar: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटना शहर के एक होटल में ठहरे हुए हैं, जहां उन्होंने देर शाम प्रदेश BJP नेताओं से मुलाकात की.

Amit Shah In Bihar: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को बिहार पहुंचे और सांप्रदायिक तनाव के कारण उनके रविवार के एक कार्यक्रम को रद्द किए जाने को लेकर BJP और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के बीच आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए. शाह पटना शहर के एक होटल में ठहरे हुए हैं, जहां उन्होंने देर शाम प्रदेश BJP नेताओं से मुलाकात की.

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के पटना फ्रंटियर का रविवार को प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया गया है. एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिस समारोह में शाह एसएसबी के नौ प्रतिष्ठानों को जनता को समर्पित करने और पटना फ्रंटियर के नए भवन के लिए 'भूमि पूजन' करने वाले थे, उसे ‘‘अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया है.’’

शनिवार की शाम को यहां पहुंचे गृह मंत्री शाह अब एक जनसभा को संबोधित करने के वास्ते रविवार दोपहर में नवादा जिले के हिसुआ के लिए रवाना होंगे.

बिहार में महागठबंधन को हराने के लिए BJP ने बनाया ये प्लान, इस 'अनोखे' समीकरण पर है ध्यान

BJP नेताओं के आरोप खारिज 
BJP के प्रमुख रणनीतिकार माने जाने वाले शाह को रोहतास जिले के सासाराम शहर में आयोजित एक समारोह में भी भाग लेना था, जिसे रामनवमी शोभायात्रा के दौरान बृहस्पतिवार शाम से शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया. सासाराम में शुक्रवार को हिंसा की सूचनाएं सामने आईं. सासाराम समारोह मौर्य सम्राट अशोक की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाना था.

नीतीश कुमार सरकार ने BJP नेताओं के उस आरोप को खारिज कर दिया है कि शाह के समारोह में बाधा डालने के इरादे से सासाराम में 'जानबूझकर' धारा 144 लगाई गई.

रोहतास के जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने एक वीडियो बयान जारी कर कहा, ‘‘धारा 144 नहीं लगाई गई थी. ऐसा कोई आदेश मेरे द्वारा या संबंधित अनुविभागीय मजिस्ट्रेट द्वारा पारित नहीं किया गया था. सासाराम में शुक्रवार शाम तक व्यवस्था पूरी तरह बहाल हो गई. हमने एक दिन के लिए इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने जैसे प्रतिबंधों का सहारा लिया.’’

पुलिसकर्मियों को कारण बताओ नोटिस 
बहरहाल, प्रदेश BJP ने सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप साझा की, जिसमें पुलिसकर्मियों को आम लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह देते हुए देखा जा सकता है, इस घोषणा के साथ कि “धारा 144 लागू कर दी गई है.’’

जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘हमने ऐसे पुलिसकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.’’

इससे पूर्व शनिवार को पटना में सासाराम और बिहारशरीफ की घटना से संबंधित पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जो घटना घटी है वो बहुत ही दुःख की बात है और जरूर किसी ने इसमें गड़बड़ की है. हमने अधिकारियों को कहा है कि पता करें कि किसने गड़बड़ी की है? जैसे ही इसके बारे में पता चला तत्काल स्थिति को काबू किया गया.’’

कुमार ने कहा, ‘‘हमने अधिकारियों से कहा है कि गड़बड़ी करने वालों का पता लगाएं और उन पर कड़ी कार्रवाई करें. कोई जानबूझकर इस तरह का काम कर रहा है. सरकार पूरे तौर पर एक-एक चीज के लिए सतर्क.’’

जद (यू) के प्रवक्ता ने किया ये दावा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सासाराम में आयोजित कार्यक्रम के रद्द होने से संबंधित प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उसके बारे में मुझे नहीं पता है.’’

इस बीच, प्रदेश BJP प्रमुख सम्राट चौधरी और विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा सहित करीब 30 वरिष्ठ नेताओं द्वारा हस्ताक्षरित एक ज्ञापन राजभवन जाकर राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर को सौंपा गया. इसमें शाह के कार्यक्रम को रद्द होने के लिए प्रशासन की ‘‘विफलता’’ को जिम्मेदार ठहराया गया है.

जद (यू) के प्रवक्ता हिमराज राम ने एक बयान में दावा किया कि शाह का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है क्योंकि BJP सासाराम में भीड़ जुटाने में सक्षम नहीं थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोतिहारी में EOU का बड़ा एक्शन, BJP नेता रिंकू पाठक के 6 ठिकानों पर रेड
मोतिहारी में EOU का बड़ा एक्शन, BJP नेता रिंकू पाठक के 6 ठिकानों पर रेड
'स्कूलों में रामचरितमानस अनिवार्य हो', धीरेंद्र शास्त्री की इस मांग पर BJP क्या बोली?
'स्कूलों में रामचरितमानस अनिवार्य हो', धीरेंद्र शास्त्री की इस मांग पर BJP क्या बोली?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Bihar MLC Election Results: बांकीपुर में मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा, जनसुराज ने लगाए आरोप
Bihar MLC Election Results: बांकीपुर में मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा, जनसुराज ने लगाए आरोप

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Embed widget