एक्सप्लोरर

क्या NDA में होगा भीतरघात? नालंदा में बीजेपी नेता 20 अप्रैल को दिखाएंगे अपनी ताकत 

Pranav Prakash: नालंदा जिले के श्रम कल्याण मैदान बिहार शरीफ में शिवाजी महाराज सामाजिक समरसता अभियान के बैनर तले एक रैली होगी. बीजेपी नेता प्रणव प्रकाश ये रैली करने वाले हैं.

Nalanda News: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले टिकट लेने के लिए कई नेता अपनी ताकत दिखाने जुटे हैं. इसी कड़ी में एक खबर नालंदा जिले से आ रही है, जहां एनडीए गठबंधन में भीतरघात होने की स्थिति दिख रही है. वैसे तो नालंदा जिला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह क्षेत्र और गढ़ माना जाता है, लेकिन एनडीए में शामिल बीजेपी के एक नेता प्रणव प्रकाश आगामी 20 अप्रैल को बड़ी रैली करने वाले हैं.

नीतीश के गढ़ में बीजेपी नेता की रैली

ये रैली नालंदा जिले के श्रम कल्याण मैदान बिहार शरीफ में शिवाजी महाराज सामाजिक समरसता अभियान के बैनर तले होगी. उन्होंने बताया कि यह बीजेपी का कार्यक्रम नहीं होगा हम अपने समाज को एकजुट करने के लिए यह कार्यक्रम करेंगे. हालांकि उन्होंने खुलकर नहीं बताया कि हम यहां चुनाव लड़ेंगे, लेकिन उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर की कि पार्टी से मौका मिलेगा तो हम चुनाव जरूर लड़ेंगे.

बता दें कि प्रणव प्रकाश 2014 के लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े, लेकिन 18000 मात्र उन्हें वोट मिला था. उसके बाद भाजपा में शामिल हुए. 2019 और 24 में उन्हें मौका नहीं मिला, लेकिन अब 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में वो अपनी ताकत झोंकने में लग चुके हैं और अब रैली करके कोई बड़ा मैसेज देने वाले हैं.  

चुनाव की तैयारी में जोर-शोर से जुटी सभी पार्टियां

बता दें कि बिहार में चुनाव की तैयारी में सभी पार्टियां जोर-शोर से जुट गईं हैं, लेकिन एनडीए और इंडिया दोनों गठबंधन में सीटों को लेकर सिर फुटव्वल हो सकता है, क्योंकि सभी दलों को अपनी मनपसंद और संख्या के हिसाब सीटें चाहिए. इसे लेकर प्रेशर पॉलिटिक्स भी जारी है. बहरहाल अब देखना ये है कि चुनाव तक दोनों गठबंधन अपने-अपने घटक दलों को किस तरह संतुष्ट कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 'मुख्यमंत्री के चेहरे पर कोई बात...', बोले दिलीप जायसवाल- INDIA गठबंधन में सिर्फ फुटव्वल की स्थिति

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले JDU से बगावत, अब जेल जाने की आशंका! अनंत सिंह के लिए आज बड़ा दिन
पहले JDU से बगावत, अब जेल जाने की आशंका! अनंत सिंह के लिए आज बड़ा दिन
बिहार में मौसम हुआ ठंडा, 21 डिग्री पहुंचा पारा, इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी
बिहार में मौसम हुआ ठंडा, 21 डिग्री पहुंचा पारा, इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी
पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget