एक्सप्लोरर

'मुख्यमंत्री के चेहरे पर कोई बात...', बोले दिलीप जायसवाल- INDIA गठबंधन में सिर्फ फुटव्वल की स्थिति

Dilip Jaiswal: पटना में महागठबंधन की हुई बैठक में सीएम फेस को लेकर कोई स्पष्टता नहीं दिखी. इसे लेकर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने निशाना साधा है. 

Dilip Jaiswal News: बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन की गुरुवार को हुई बैठक में कोआर्डिनेशन कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया, जिसका नेतृत्व तेजस्वी को मिला है. कृष्णा अल्लावरू, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी, और इंडिया गठबंधन के तमाम दलों ने इस पर अपनी मुहर लगाई है. सभी ने एकजुट होकर कहा कि हम हर मुद्दे पर मजबूती के साथ लोगों के बीच जाएंगे और जनता की सरकार बनाएंगे. हालांकि सीएम फेस को लेकर कोई स्पष्टता नहीं दिखी. इसे लेकर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) ने महागठबंधन पर निशाना साधा है. 
 
दिलीप जायसवाल ने क्या कहा?
 
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की बैठक पर बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "महागठबंधन में सिर्फ फुटव्वल की स्थिति है. राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया है कि मुख्यमंत्री के चेहरे पर कोई बात नहीं होगी. इसलिए कांग्रेस ने समन्वय समिति का भार RJD के नेता को दे दिया है. मुख्यमंत्री के चेहरे पर कोई घोषणा नहीं होना, इस बात को बताता है कि इस INDIA गठबंधन में सिर फुटव्वल होने वाला है."
 
बता दें कि बैठक के बाद बार-बार पत्रकारों के सवाल पर भी कृष्णा अल्लावरु ने सीएम फेस को लेकर कोई जवाब नहीं दिया. हालांकि ये बात तय है कि कोआर्डिनेशन कमेटी का नेतृत्व जब तेजस्वी को मिला है, तो आगे भी महागठबंधन की कमान वही संभालेंगे, लेकिन बैठक में सीएम फेस पर चर्चा नहीं होना सवाल तो खड़े करता है. खास कर स्ता पक्ष इस मुद्दे पर विपक्ष को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ेगा. 
 
तेजस्वी यादव टाल गए सवाल
 
बैठक के बाद जब तेजस्वी यादव से भी पूछा गया कि मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा? इस सवाल को भी तेजस्वी यादव टाल गए. तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे इंडिया गठबंधन की समन्वय समिति की अध्यक्षता की जिम्मेदारी दी गई है. मुख्यमंत्री पद के चेहरे के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हम सब एक हैं. महागठबंधन में सब एक हैं. हमने तय किया है कि जो भी फैसला लेना होगा, मिलकर लेंगे. एक दिन में सारी बातें नहीं बताई जा सकतीं.
 

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुलारचंद हत्याकांड: अनंत सिंह पर चिराग पासवान की दो टूक, जानें क्या कहा
दुलारचंद हत्याकांड: अनंत सिंह पर चिराग पासवान की दो टूक, जानें क्या कहा
BPSC ने रद्द की 1711 पदों पर भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए बड़ा झटका
BPSC ने रद्द की 1711 पदों पर भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए बड़ा झटका
दिल्ली रैली से पहले गरजे तेजस्वी, PM मोदी-शाह पर लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली रैली से पहले गरजे तेजस्वी, PM मोदी-शाह पर लगाए गंभीर आरोप
अनंत सिंह की विधायकी अभी नहीं जाएगी! स्पीकर के बयान से मिले संकेत
अनंत सिंह की विधायकी अभी नहीं जाएगी! स्पीकर के बयान से मिले संकेत

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget