एक्सप्लोरर

Bihar News: आप मुझे खून दो... फिर लाऊंगा बारात, बिहार में हुई अनोखी शादी, जानें क्यों हो रही चर्चा

Aurangabad News: यह मामला औरंगाबाद जिले के हसपुरा का है. शादी को यादगार बनाने के लिए ब्लड डोनेट करने का यह प्रयास किया गया था. पढ़िए जागरूक करने वाली ये खबर.

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद में एक ऐसी शादी हुई है जिसकी चर्चा हो रही है. चर्चा इसलिए कि दूल्हे ने कह दिया था कि आप मुझे खून दो फिर मैं आपके घर बारात लाऊंगा. यहां खून देने का तात्पर्य रक्तदान से था और दुल्हन के घर वालों ने इसे सहर्ष स्वीकार भी किया. शादी के कार्ड छपवाए गए जिसमें शगुन के तौर पर ब्लड डोनेट करने की अपील की गई थी. इसके बाद न सिर्फ शादी हुई बल्कि बाराती और सराती ने जमकर रक्तदान किया. 70 यूनिट से अधिक रक्त पटना के ब्लड बैंक को सुपुर्द किया गया. अब इसकी चर्चा हो रही है.

औरंगाबाद के हसपुरा का है मामला

यह मामला औरंगाबाद जिले के हसपुरा का है. सोमवार (22 जनवरी) की रात हसपुरा के अनीश और आरा के सिमरन ने एक दूसरे को जयमाला डालकर दांपत्य जीवन में प्रवेश किया. बताया जाता है कि अनीश अपने इलाके में रक्तवीर के रूप में जाने जाते हैं और उनकी कोशिश रहती है कि हर अवसर पर रक्तदान कराकर इस अवसर को बेहद ही खास बनाया जाए. उनकी पत्नी भी समाजसेवी हैं. शादी को यादगार बनाने के लिए ब्लड डोनेट करने का यह प्रयास किया गया था. इसके बाद परिवार वाले भी मान गए.

इसके लिए पटना के एक ब्लड बैंक के डायरेक्टर डॉ. राकेश रंजन ने ब्लड डोनेट करने का कैंप लगाया. 70 से अधिक लोगों ने न सिर्फ रक्तदान किया बल्कि इसके प्रति जागरूक भी हुए. डॉक्टर राकेश ने कहा कि उन्होंने जीवन में पहली बार ऐसा कैंप लगाया है.

अनीश और सिमरन के शादी समारोह के दौरान आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में दुल्हन के भाई हिमेश केसरी, बहन सुनीता केसरी, भाभी रेखा केस, बड़े भाई अभिषेक केसरी ने रक्तदान किया. इस रक्तदान शिविर में रक्तवीर सुबोध कुमार यादव, प्रिंस सिंह, राजेश गुप्ता, विवेक मिश्रा व उनकी पत्नी कविता मिश्रा इस अनोखी शादी का गवाह बनने आए थे. ब्लड बैंक के गणेश कुमार भगत और उनकी टीम ने कहा कि ऐसा आयोजन हर शादी समारोह में हो ताकि रक्त की कमी से किसी की जान न जाए.

यह भी पढ़ें- Bihar News: पटना में 2 बहनों के साथ रेप की कोशिश, घर में पिस्टल लेकर घुसे दो भाई, विरोध करने पर रॉड से पीटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय झा का ललन सिंह पर बड़ा बयान, MLC चुनाव के नतीजों पर भी बोले
संजय झा का ललन सिंह पर बड़ा बयान, MLC चुनाव के नतीजों पर भी बोले
Bihar Weather: बिहार में मौसम हुआ ठंडा, 21 डिग्री पहुंचा पारा, इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी
बिहार में मौसम हुआ ठंडा, 21 डिग्री पहुंचा पारा, इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी
तिरहुत में JDU की हार के बाद NDA में क्लेश! नीतीश कुमार के उम्मीदवार ने लगाया यह आरोप
तिरहुत में JDU की हार के बाद NDA में क्लेश! नीतीश कुमार के उम्मीदवार ने लगाया यह आरोप
MLC चुनाव: संजीव कुमार-अनिल झा की जीत पर गदगद तेजस्वी यादव, NDA पर बरसे
MLC चुनाव: संजीव कुमार-अनिल झा की जीत पर गदगद तेजस्वी यादव, NDA पर बरसे

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', मंदिर दर्शन पर फतवे और ट्रोलिंग पर सारा अली खान का करारा जवाब
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', ट्रोलिंग पर सारा का करारा जवाब
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget