एक्सप्लोरर

Bihar News: पटना में 2 बहनों के साथ रेप की कोशिश, घर में पिस्टल लेकर घुसे दो भाई, विरोध करने पर रॉड से पीटा

Patna Crime News: यह घटना तब हुई जब घर के लोग बाहर गए हुए थे. दोनों बहनों के हाथ और पैर टूट गए हैं. घटना बीते शनिवार की है. रविवार को पुलिस से शिकायत की गई है.

पटना: राजधानी पटना के बाहरी इलाके के एक गांव में दो भाइयों ने घर में घुसकर दो बहनों के साथ बलात्कार करने की कोशिश की. असफल होने पर दोनों बहनों को पीटा और बुरी तरह से घायल कर दिया. पीड़िताओं के शोर मचाने पर वे दोेनों भाग गए. पुलिस ने सोमवार (22 जनवरी) की शाम यह जानकारी दी. रविवार (21 जनवरी) को पीड़िताओं के बयान पर इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था.

पिस्टल और रॉड से दोनों भाइयों ने की पिटाई

यह पूरी घटना धनरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार (20 जनवरी) की रात उस समय हुई जब परिवार के लोग किसी काम से घर से बाहर चले गए थे. आरोपित राहुल कुमार उर्फ लोहा सिंह और रोहित कुमार उर्फ चंपक उर्फ पंडित ने पीड़िताओं के घर में घुसकर उनका यौन शोषण करने की कोशिश की. आरोपियों के पास पिस्तौल और लोहे की रॉड थी. पीड़िताओं ने जब शोर मचाया, तब दोनों बदमाशों ने पिस्टल की बट और रॉड से उन पर हमला कर दिया, जिससे दोनों बहनों के हाथ और पैर टूट गए.

दोनों बहनों का पीएमसीएच में चल रहा इलाज

घटना के दौरान शोर मचाने के बाद ग्रामीणों के जुटने से पहले ही आरोपित भाग गए. पीड़िताओं को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें पीएमसीएच (पटना) रेफर कर दिया है. इस घटना के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश है.

जेल की भी सजा काट चुका है आरोपित राहुल

इस पूरे मामले में धनरुआ पुलिस स्टेशन के एसएचओ राजेश कुमार ने कहा, "पीड़िताओं के बयान के आधार पर हमने राहुल कुमार और रोहित कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि रही है. राहुल ने जेल की सजा भी काटी है और वह एक कुख्यात अपराधी है. हम उन्हें पकड़ने के प्रयास कर रहे हैं."

यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल में चॉकलेट खिलाने के बहाने नाबालिग से गंदा काम, मुंह बंद कर ले गया अधेड़, फिर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Embed widget