एक्सप्लोरर

टोक्यो ओलंपिक नहीं खेल पाएंगी साइना नेहवाल, क्वालिफाई करने का सपना टूटा

टोक्यो ओलंपिक साइना नेहवाल का आखिरी ओलंपिक हो सकता था. लेकिन स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी की किस्मत ने साथ नहीं दिया. कोरोना वायरस की वजह से क्वालिफिकेशन राउंड प्रभावित हुआ और साइना टोक्यो ओलंपिक में जगह बनाने से चूक गईं.

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइन नेहवाल का आखिरी ओलंपिक खेलने का सपना टूट गया है. साइना नेहवाल इस साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाईं. विश्व बैडमिंटन महासंघ ने इस बात की जानकारी दी है. किदांबी श्रीकांत  भी टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने में कामयाब नहीं हो पाए. 

विश्व बैडमिंटन महासंघ ने साफ किया कि क्वालीफिकेशन अवधि के अंदर कोई और टूर्नामेंट नहीं होगा और मौजूदा रैंकिंग सूची में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. विश्व के पूर्व नंबर एक पुरूष खिलाड़ी श्रीकांत और लंदन खेलों (2012 ओलंपिक) की कांस्य पदक विजेता साइना की उम्मीदें लगभग उसी वक्त टूट गयी थी जब कोविड-19 महामारी के कारण सिंगापुर में होने वाले ओलंपिक क्वालीफायर के आखिरी टूर्नामेंट को रद्द कर दिया गया था.

पीवी सिंधू ने हासिल किया क्वालिफिकेशन

बीडब्ल्यूएफ ने कहा, ''बीडब्ल्यूएफ पुष्टि कर सकता है कि तोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों की क्वालीफाइंग समय के अंदर अब कोई और टूर्नामेंट नहीं खेला जाएगा. टोक्यो खेलों की क्वालीफाइंग अवधि आधिकारिक तौर पर 15 जून 2021 को खत्म हो रही है. ऐसे में वर्तमान रेस टू टोक्यो रैंकिंग में बदलाव नहीं होगा.''

मौजूदा स्वास्थ्य संकट के कारण, विश्व निकाय ने तीन महत्वपूर्ण आयोजनों के स्थगित करने के बाद क्वालीफिकेशन अवधि को लगभग दो महीने बढ़ाकर 15 जून कर दिया था. कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के कारण हालांकि इंडिया ओपन, मलेशिया ओपन और सिंगापुर ओपन का आयोजन नहीं हो सका जिससे श्रीकांत और साइना को क्वालीफिकेशन हासिल करने का मौका नहीं मिला.

भारत के लिए महिला एकल में पीवी सिंधू, पुरुष एकल में बी साई प्रणीत और चिराग शेट्टी तथा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी ने क्वालीफिकेशन हासिल किया है.

भारत में ही हो सकता है T20 वर्ल्ड कप, मुंबई, पुणे और अहमदाबाद में खेले जाएंगे सभी मुकाबले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget