एक्सप्लोरर

भारत में ही हो सकता है T20 वर्ल्ड कप, मुंबई, पुणे और अहमदाबाद में खेले जाएंगे सभी मुकाबले

आईपीएल के स्थगित होने के बाद भारत में इस साल टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होने पर सवालिया निशान लगा हुआ है. बीसीसीआई की कोशिश किसी भी तरह से इंडिया में ही वर्ल्ड कप का आयोजन करवाने की है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आज बेहद ही अहम बैठक करने जा रहा है. इस बैठक में बीसीसीआई के अधिकारी आईपीएल, टी20 वर्ल्ड और घरेलू क्रिकेट पर चर्चा करेंगे. दरअसल, भारत में कोरोना वायरस के कहर ने बीसीसीआई की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं. बीसीसीआई आज होने वाले मीटिंग में वर्ल्ड कप की मेजबानी अपने पास रखने का तरीका खोजने की कोशिश करेगा.

सामने आई जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के सामने सिर्फ तीन शहरों में वर्ल्ड कप के आयोजन की पेशकश कर सकता है. मुंबई, पुणे और अहमदाबाद वो तीन जगह हैं जहां इस साल टी20 वर्ल्ड कप खेला जा सकता है.

बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप के लिए पहले 9 वेन्यू घोषित किए हैं. लेकिन जितनी ज्यादा यात्रा खिलाड़ी करते हैं कोरोना वायरस का खतरा उतना ही बढ़ जाता है. खिलाड़ी अधिकतर समय बायो बबल में सुरक्षित रहे और उन्हें ज्यादा यात्रा नहीं करने पड़े इसलिए बीसीसीआई सिर्फ तीन स्थानों पर ही वर्ल्ड कप के आयोजन का प्लान बना रहा है.

यूएई हो सकता है बैकअप वेन्यू

बीसीसीआई हालांकि वर्ल्ड कप के आयोजन के लिए बैकअप प्लान भी तैयार करेगा. अगर भारत में वर्ल्ड कप का आयोजन नहीं होता है तो बीसीसीआई यूएई को बैकअप के तौर पर पेश कर सकता है. यूएई में तीन मैदान हैं और वहां कोरोना के कहर के बीच पिछले साल आईपीएल का सफल आयोजन हुआ था.

बीसीसीआई की मुश्किलें असल में आईपीएल के स्थगित होने की वजह से बढ़ी हैं. बीसीसीआई ने आईपीएल के 14वें सीजन की बेहद सफल शुरुआत की थी. मुंबई और चेन्नई में 20 दिन तक टूर्नामेंट बिना किसी परेशानी के चला. लेकिन जैसे ही खिलाड़ी दिल्ली और अहमदाबाद पहुंची तभी मामला गड़बड़ हो गया. दोनों स्थानों पर कई खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद आईपीएल के 14वें सीजन को स्थगित कर दिया गया.

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने तौलिए से प्रैक्टिस का अनोखा तरीका निकाला, होटल के कमरे में किया फिट रहने का इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget