एक्सप्लोरर

Year Ender 2023: इस साल टेस्ट क्रिकेट में इन बल्लेबाजों ने मचाया धमाल, टॉप-10 में कोई भारतीय नहीं शामिल

Most Runs in Test Cricket: 2023 खत्म होने वाला है. इस साल टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की टॉप-10 में एक भी भारतीय बल्लेबाज शामिल नहीं है.

Rohit Sharma and Virat Kohli: रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के दो मुख्य खिलाड़ी हैं. क्रिकेट में टेस्ट फॉर्मेट को सबसे मुश्किल और असली फॉर्मेट माना जाता है, और भारतीय टीम में इस फॉर्मेट की जिम्मेदारी सबसे ज्यादा रोहित और विराट पर ही होती है, लेकिन 2023 में इन दोनों में से किसी भी खिलाड़ी का नाम सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले टॉप-10 खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल नहीं है. 

उस्मान ख़्वाज़ा ने बनाए सबसे ज्यादा रन

उस्मान ख़्वाज़ा: 2023 में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे ऊपर ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज उस्मान ख़्वाज़ा हैं. उन्होंने इस 11 मैचों की 20 पारियों में 54.57 की औसत से सबसे ज्यादा 1037 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 शतक, और 5 अर्धशतक भी बनाए हैं, जबकि उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 195 रनों का रहा है.

ट्रैविस हेड: इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी ऑस्ट्रेलिया के एक विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज ट्रैविस हेड का नाम शामिल है. उन्होंने भी इस साल कुल 10 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनकी 19 पारियों में उन्होंने 47.11 की औसत से कुल 848 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके नाम 1 शतक, और 5 अर्धशतक भी हैं.

जो रूट: इस लिस्ट में तीसरा नाम इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट का है. रूट ने इस साल 8 टेस्ट मैचों की 14 पारियों में 65.58 की औसत से कुल 787 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक, और 5 अर्धशतक भी बनाए हैं. 

स्टीव स्मिथ: इस लिस्ट में चौथा नाम भी एक ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी का ही है. ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने भी इस साल 11 टेस्ट मैचों की 20 पारियों में 43.16 की औसत से 777 रन बनाए हैं इस दौरान उन्होंने 3 शतक, और 2 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं.

मार्नस लाबुशेन: 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की टॉप लिस्ट में नंबर-5 पर भी ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन का नाम शामिल हैं, जिन्होंने 11 मैचों की 21 पारियों में 37.78 की औसत से कुल 718 रन बनाए हैं. इनमें 1 शतक, और 3 अर्धशतक शामिल हैं. 

नंबर-6 से नंबर-10 में कौन?

इस लिस्ट में इन पांच खिलाड़ियों के अलावा इंग्लैंड के नंबर-6 पर इंग्लैंड के हैरी ब्रूक, नंबर-7 पर न्यूज़ीलैंड के केन विलियमसन, नंबर-8 पर इंग्लैंड के बेन डकेट, नंबर-9 पर श्रीलंका के डिमुथ करुणारत्ने, और नंबर-10 पर इंग्लैंड के जैक क्रॉली का नाम शामिल हैं.

भारत की ओर से विराट-रोहित ने बनाए सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली: 2023 में भारत की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट रन विराट कोहली ने बनाए हैं, जिनका ओवरऑल रैंकिंग में 12वां स्थान है. विराट कोहली ने इस साल 7 टेस्ट मैचों की 10 पारियों में 55.70 की औसत से 557 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक, और 1 अर्धशतक शामिल है, जबकि बेस्ट स्कोर 186 रनों का रहा है.

रोहित शर्मा: रोहित शर्मा इस साल में भारत की ओर से दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. ओवरऑल रैंकिंग में उनका स्थान 13वां है. रोहित ने इस साल 7 टेस्ट मैचों की 11 पारियों में 49.09 की औसत से कुल 540 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक, और 2 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि बेस्ट स्कोर 120 रनों का रहा है.

2023 में भारतीय खिलाड़ी टेस्ट फॉर्मेट में ज्यादा रन इसलिए नहीं बना पाएं क्योंकि इस पूरे साल में टीम इंडिया ने काफी कम टेस्ट मैच खेले हैं, और उनमें से भी कई टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की दूसरी पारी आई ही नहीं है. इस कारण से भारतीय खिलाड़ियों का नाम 2023 में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ियों की टॉप-10 लिस्ट में शामिल नहीं है. हालांकि, इस साल भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक और टेस्ट मैच खेलना बाकी है.

यह भी पढ़ें: Virat vs Babar: इस अफगानी दिग्गज ने विराट कोहली के कवर ड्राइव को बताया बाबर आज़म से अच्छा, धोनी को रखा रिंकू सिंह से आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC ने किया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बंपर प्राइज मनी का एलान, रकम उड़ा देगी होश
ICC ने किया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बंपर प्राइज मनी का एलान, रकम उड़ा देगी होश
IPL 2026 की सबसे तेज गेंद फेंकने वाले अशोक शर्मा ने छोड़ा था क्रिकेट! एक मौके ने बदल दी जिंदगी
IPL 2026 की सबसे तेज गेंद फेंकने वाले अशोक शर्मा ने छोड़ा था क्रिकेट! एक मौके ने बदल दी जिंदगी
MI VS RCB: 'हमेशा जीतना और सीखना होता है', कप्तान हार्दिक ने ड्रेसिंग रूम में बढ़ाया एमआई का हौसला
'हमेशा जीतना और सीखना होता है', कप्तान हार्दिक ने ड्रेसिंग रूम में बढ़ाया एमआई का हौसला
IPL 2026: विराट कोहली को लगी 'गंभीर चोट', क्या आगे आईपीएल 2026 में खेल पाएंगे मैच?
IPL 2026: विराट कोहली को लगी 'गंभीर चोट', क्या आगे आईपीएल 2026 में खेल पाएंगे मैच?

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बेइज्जती करवाकर भी मन नहीं भरा! फिर वार्ता के लिए अमेरिका और ईरान के पीछे पड़ गए शहबाज-मुनीर, PAK मीडिया का दावा
बेइज्जती करवाकर भी मन नहीं भरा! फिर वार्ता के लिए US-ईरान के पीछे पड़े शहबाज, PAK मीडिया का दावा
Noida Protest Live: नोएडा मामले पर योगी सरकार के मंत्री बोले- सरकार संवेदनशीलता के साथ विचार कर रही
नोएडा मामले पर योगी सरकार के मंत्री बोले- सरकार संवेदनशीलता के साथ विचार कर रही
एक अरब डॉलर और शादी के लिए सबसे खूबसूरत महिला.... युगांडा के आर्मी चीफ ने क्यों की तुर्किए से अजीबोगरीब डिमांड?
एक अरब डॉलर और शादी के लिए सबसे खूबसूरत महिला.... युगांडा के आर्मी चीफ ने क्यों की तुर्किए से अजीबोगरीब डिमांड?
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
Iran-US Talks: ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट के नाकेबंदी की धमकी क्यों दी, जिसे ईरान ने खुद कर रखा है बंद? जानें क्या है अमेरिका की चाल
ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट के नाकेबंदी की धमकी क्यों दी, जिसे ईरान ने खुद कर रखा है बंद? जानें क्या है अमेरिका की चाल
Board Results 2026 Live: यूपी बोर्ड, सीबीएसई 10वीं और एमपी बोर्ड के नतीजे किस दिन आएंगे, यहां जानें पूरी जानकारी
यूपी बोर्ड, सीबीएसई 10वीं और एमपी बोर्ड के नतीजे किस दिन आएंगे, यहां जानें पूरी जानकारी
Kitchen Waste Fertilizer: किचन के कचरे से घर पर भी बना सकते हैं फर्टिलाइजर, डालते ही खिल उठेंगे पौधे
किचन के कचरे से घर पर भी बना सकते हैं फर्टिलाइजर, डालते ही खिल उठेंगे पौधे
Embed widget