एक्सप्लोरर

WPL 2023, Gujarat Giants vs Mumbai Indians Women: महिला आईपीएल की पहली पारी में बने 200 से ज्यादा रन, हरमनप्रीत ने खेली तूफानी पारी

GT vs MI Women: महिला आईपीएल के पहले मैच में ही मुंबई की महिलाओं ने बनाए 200 से ज्यादा रन. हरमनप्रीत ने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी में चौकों की झड़ी लगा दी है.

WPL 2023: वूमेन्स प्रीमियर लीग के पहले सीजन की शुरुआत हो चुकी है. पहले सीजन का पहला मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच में खेला जा रहा है. यह मैच नवी मुंबई के डॉक्टर डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन मुंबई और भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत ने उनके प्लान्स को पूरा नहीं होने दिया. आइए हम आपको इस मैच के पहली पारी की रिपोर्ट बताते हैं.

मुंबई की ओर से बल्लेबाजी की शुरुआत यस्तिका भाटिया ने की लेकिन वो 8 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर तनुजा कंवर का शिकार बनीं. हालांकि, उनके साथ ओपनिंग बल्लेबाजी करने के लिए उतरी हेली मैथ्यूज ने 31 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली. उनके बाद बल्लेबाजी के लिए इंग्लैंड की नताली आई, जिन्होंने 18 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली और फिर आया कप्तान हरमनप्रीत का तूफान.

पहले मैच में आया हरमनप्रीत का तूफान

हरमनप्रीत ने 30 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 216.67 की स्ट्राइक रेट से 65 रनों की शानदार पारी खेली. उसके बाद रही-सही कसर अमेलिया कैर ने पूरी कर दी, जिन्होंने सिर्फ 24 गेंदों में 45 रनों की जबरदस्त पारी खेलकर टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 207 रनों तक पहुंचा दिया. मुंबई की ओर से पूजा वस्त्राकर ने 8 गेंदों में 15 और फिर इस्सी वॉंग ने भी सिर्फ 1 गेंद पर छक्का लगाकर टीम को इतने बड़े स्कोर तक पहुंचने में मदद की.

वहीं गुजरात की ओर से स्नेह राणा को सबसे ज्यादा 2 विकेट मिले और उनके अलावा एशले गार्डनर, तनुजा कंवर और जॉर्जिया वेयरहैम ने भी एक-एक विकेट हासिल किया. अब देखना होगा कि मैच की दूसरी पारी में गुजरात की टीम इतने बड़े लक्ष्य का पीछा कैसे करती है.

यह भी पढ़ें: WPL 2023 Opening Ceremony: कियारा आडवाणी और कृति सेनन की जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ हुई महिला आईपीएल की शुरुआत, देखें वीडियो

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल, देखें तस्वीरें
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल

वीडियोज

Bollywood News: बाॅलीवुड गलियारों की बड़ी खबरें | Salman Khan | Mumbai | Diljit Dosanjh
Chhattisgarh News: रायपुर के व्यापारी ने महिला DSP पर लगाया करोड़ों हड़पने का आरोप | ABP News
जुबां पर प्यार का वादा... लेकिन आंखों में दौलत के सपने... हर वक्त उसे पैसा ही पैसा | Sansani
बेकाबू कार...मच गया हाहाकार, हादसे का वीडियो कंपा देगा! | Gujarat | Greater Noida
Parliament Winter Session: संसद सत्र के बीच जर्मनी जाएंगे Rahul Gandhi? | Amit Shah | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल, देखें तस्वीरें
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल
Kidney Damage Signs: आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
दिल्ली में आज फिर मनेगी दीपावली, जानें रेखा गुप्ता सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
दिल्ली में आज फिर मनेगी दीपावली, जानें रेखा गुप्ता सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
Video: पुलिस की गाड़ी ने लिया गलत यू-टर्न तो महिला ने बीच चौराहे पढ़ाया कानून का पाठ- वीडियो वायरल
पुलिस की गाड़ी ने लिया गलत यू-टर्न तो महिला ने बीच चौराहे पढ़ाया कानून का पाठ- वीडियो वायरल
Embed widget