एक्सप्लोरर

IND vs ENG: राजकोट टेस्ट जीतकर WTC पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंची टीम इंडिया, जानें इंग्लैंड का क्या है हाल

IND vs ENG: राजकोट टेस्ट में 434 रन की जीत से टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में फायदा हुआ है. भारतीय टीम अब दूसरे पायदान पर पहुंच गई है.

WTC Points Table: इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला टीम इंडिया के नाम रहा. राजकोट में रविवार को संपन्न हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 434 रन से शिकस्त दी. इस बड़ी जीत से टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की पॉइंट्स टेबल में भी बड़ा फायदा हुआ. अब टीम इंडिया WTC पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है.

WTC 2023-25 पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड की टीम पहले पायदान पर है. कीवी टीम के खाते में 75 PCT है. भारतीय टीम यहां 59.52 PCT के साथ दूसरे स्थान पर है. वहीं तीसरा स्थान ऑस्ट्रेलिया का है. कंगारू टीम 55 PCT लिए हुए हैं. इस हार के बाद इंग्लैंड का हाल बहुत खराब हो गया है. वह पॉइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर पहुंच गई है. उसके खाते में महद 21.87 PCT रह गई है. राजकोट टेस्ट में इंग्लैंड को स्लो ओवर रेट के कारण भी WTC पॉइंट्स का बड़ा नुकसान हुआ. उसे 19 पॉइट्ंस का नुकसान झेलना पड़ा. 

भारतीय टीम ने WTC के वर्तमान चक्र में अब तक 7 मुकाबले खेले हैं. इनमें उसे चार में जीत मिली है और दो में हार का सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया का एक मुकाबला ड्रॉ भी रहा है. टीम इंडिया ने इस बार WTC के सफर की शुरुआत वेस्टइंडीज दौरे से की थी. दो मैचों की उस सीरीज में टीम इंडिया को 1-0 से जीत मिली थी. इसके बाद टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ खेली थी. वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ वर्तमान सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से बढ़त बनाए हुए है.

राजकोट टेस्ट में विशाल जीत
भारतीय टीम ने राजकोट में इंग्लैंड को 434 रन से पटखनी दी. भारत-इंग्लैंड के बीच अब तक हुए मुकाबलों में यह भारत की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत रही. इस मुकाबले में रवींद्र जडेजा 'प्लेयर ऑफ दी मैच' चुने गए. उन्होंने इस मुकाबले में 112 रन की पारी भी खेली और कुल 7 विकेट भी चटकाए. रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान ने भी दमदार प्रदर्शन किया. रोहित ने जहां पहली पारी में शतक जड़ा, तो वहीं यशस्वी ने तीसरी पारी में दोहरा शतक जमाया. सरफराज ने भारत की दोनों पारियों में ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़े.


IND vs ENG: राजकोट टेस्ट जीतकर WTC पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंची टीम इंडिया, जानें इंग्लैंड का क्या है हाल

यह भी पढ़ें...

Cheteshwar Pujara: रणजी ट्रॉफी में चेतेश्वर पुजारा के बैक टू बैक शतक, टीम इंडिया में वापसी के लिए ठोक रहे ताल

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर को मिलेगा मौका! तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget