एक्सप्लोरर

Cheteshwar Pujara: रणजी ट्रॉफी में चेतेश्वर पुजारा के बैक टू बैक शतक, टीम इंडिया में वापसी के लिए ठोक रहे ताल

Cheteshwar Pujara Comeback: चेतेश्वर पुजारा पिछले 8 महीने से टीम इंडिया से बाहर हैं. इस साल रणजी ट्रॉफी में वह बैक टू बैक बड़ी पारियां खेल रहे हैं.

Cheteshwar Pujara Century: टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे चेतेश्वर पुजारा रणजी ट्रॉफी में धमाल मचा रहे हैं. शनिवार को उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में शतक जमाया. इससे पहले हुए रणजी मैच में भी उन्होंने सैकड़ा जड़ा था. इस साल रणजी ट्रॉफी में वह दोहरा शतक भी जमा चुके हैं. पुजारा अगर इसी तरह से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रन बनाते रहे तो वह एक बार फिर टीम इंडिया में जगह पाने के दावेदार हो सकते हैं.

रणजी ट्रॉफी में चेतेश्वर पुजारा सौराष्ट्र की ओर से खेलते हैं. शनिवार को उन्होंने मणिपुर के खिलाफ 105 गेंद पर 108 रन जड़े. इस साल रणजी ट्रॉफी में उनका यह तीसरा शतक है. रणजी ट्रॉफी के इस सीजन के अपने पहले मुकाबले में ही उन्होंने 243 रन की नाबाद पारी खेली थी. राजकोट में झारखंड के खिलाफ उनकी यह दमदार पारी आई थी. इसके बाद बैक टू बैक चार पारियों में उन्होंने 40+ पारियां खेली. हालांकि बल्ले से इस अच्छे प्रदर्शन के बाद भी उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिल सकी थी.

पुजारा का बल्ला यहीं नहीं थमा, उन्होंने इसके बाद रणजी में 91 रन की एक और दमदार पारी खेली. महाराष्ट्र के खिलाफ रणजी मैच में वह जरूर नाकाम रहे लेकिन इसके बाद राजस्थान के खिलाफ उन्होंने 110 रन जड़े और फिर अब मणिपुर के खिलाफ तेज तर्रार शतक जमाकर उन्होंने भारतीय चयनकर्ताओं को अपना संदेश दे दिया है.

जून में खेले थे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
चेतेश्वर पुजारा आखिरी बार पिछले साल जून में हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में नजर आए थे. इसके बाद वेस्टइंडीज दौरे से वह बाहर रहे थे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भी उन्हें मौका नहीं मिला था.

यह भी पढ़ें...

Ishan Kishan: फटकार के बावजूद रणजी मुकाबले नहीं खेल रहे ईशान किशन, क्या BCCI लेगा बड़ा एक्शन?

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live Score: मानव सुथार का कहर, 1 ओवर में चटकाए 2 विकेट; जीत की दहलीज पर खड़ा भारत
Live Score: मानव सुथार का कहर, 1 ओवर में चटकाए 2 विकेट; जीत की दहलीज पर खड़ा भारत
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
'पाकिस्तान एक बकवास टीम...', दिग्गज ने कर दी घनघोर बेइज्जती
'पाकिस्तान एक बकवास टीम', दिग्गज ने कर दी घनघोर बेइज्जती

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget