एक्सप्लोरर

11 रन के भीतर गिर गए 5 विकेट, MI की टीम ने उड़ाया गर्दा; 97 रनों से दर्ज की बंपर जीत

SA20 SEC vs MICT: एसए20 के नए सीजन की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. टूर्नामेंट के पहले ही मैच में एमआई केप टाउन ने गत चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप को 97 रनों से हराकर सबको चौंका दिया.

SA20 SEC vs MICT Delano Potgieter 5 Wickets: एसए20 का तीसरा सीजन शुरू हो चुका है. पहला मैच 9 जनवरी को खेला गया. यह मैच सनराइजर्स ईस्टर्न केप और एमआई केप टाउन के बीच खेला गया. जो काफी रोमांचक मैच साबित हुआ. इस मैच में खूब चौके-छक्के लगे और साथ ही खूब विकेट भी गिरे. खास तौर पर एमआई केप टाउन के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और पहला मैच जीत लिया. मैच में डेलानो पोटगीटर का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिन्होंने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अपना जलवा दिखाया.

एमआई की टीम ने उड़ाया गर्दा

सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. बल्लेबाजी करने उतरी एमआई केप टाउन को महज 0.4 ओवर में रीजा हेंड्रिक्स के रूप में पहला झटका लगा. लेकिन इसके बाद एमआई की टीम पूरी तरह संभल गई. कॉनर एस्टरहुइजन और कॉलिन इनग्राम ने 22-22 रन बनाए. डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों पर 57 रन बनाए. इसके अलावा उन्होंने 6 छक्के और 2 चौके भी लगाए. डेलानो पोटगीटर ने 12 गेंदों पर 208.33 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 25 रन बनाए. एमआई केप टाउन ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए.

11 रन के भीतर गिर गए 5 विकेट

जवाब में सनराइजर्स ईस्टर्न केप की शुरुआत अच्छी रही. लेकिन 9.2 ओवर के बाद एमआई केप टाउन के गेंदबाजों ने मैच पर कब्जा कर लिया. 11 रन के अंदर सनराइजर्स के 5 खिलाड़ी पवेलियन लौट गए. 9.2 ओवर में 48 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद सनराइजर्स ने 12.2 ओवर में 59 रन पर 8 विकेट गंवा दिए. सनराइजर्स ईस्टर्न केप 15 ओवर में 77 रन पर ऑलआउट हो गई और एमआई केप टाउन यह मैच 97 रन से जीतने में सफल रही.

सनराइजर्स के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान एडेन मार्करम ने बनाए. एडेन मार्करम ने 19 गेंदों पर 19 रन बनाए. जिसमें 1 छक्का और 2 चौके शामिल थे. एमआई केप टाउन के गेंदबाज डेलानो पोटगीटर ने 3 ओवर में 3.33 की इकॉनमी से 5 विकेट लिए और सिर्फ 10 रन दिए.

यह भी पढ़ें:

Virat Kohli: मुश्किल में है विराट कोहली का करियर! अब RCB के पूर्व कप्तान का मिला सपोर्ट; जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget