एक्सप्लोरर

Virat Kohli: मुश्किल में है विराट कोहली का करियर! अब RCB के पूर्व कप्तान का मिला सपोर्ट; जानें क्या कहा

Virat Kohli Form: विराट कोहली इन दिनों अपने बल्ले से कमाल नहीं कर पा रहे हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनका फॉर्म लगातार गिरता जा रहा है, जिससे उनके फैंस और क्रिकेट जगत चिंतित है.

Faf du Plessis Support Virat Kohli: टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली का खराब फॉर्म क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जिसमें उन्होंने पांच मैचों में सिर्फ 190 रन बनाए और उनका औसत 23.75 रहा. वे आठ बार आउट हुए, खासकर ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों पर. इस खराब फॉर्म के बाद हर बड़ा खिलाड़ी उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दे रहा है. कई लोग उनसे संन्यास लेने की मांग कर रहे हैं. लेकिन अब फाफ डु प्लेसिस कोहली के सपोर्ट में आए हैं.

फाफ डु प्लेसिस ने किया कोहली का सपोर्ट

विराट कोहली के पूर्व रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथी और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस को यकीन है कि कोहली जल्द ही फॉर्म में वापसी करेंगे. डु प्लेसिस ने कहा, "हर खिलाड़ी के लिए यह अलग होता है. मैं जब इस दौर से गुजरा, तो मुझे खुद एहसास हुआ कि टेस्ट क्रिकेट के प्रति मेरा जुनून कम हो गया है. लेकिन विराट जैसे खिलाड़ी बेहद प्रेरित होते हैं. वह इससे पहले भी चुनौतियों का सामना कर चुके हैं और जानते हैं कि इससे कैसे बाहर निकलना है."

2020 से कोहली का गिरता फॉर्म

साल 2020 से विराट के टेस्ट आंकड़ों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. 39 मैचों में उन्होंने 30.72 की औसत से 2,028 रन बनाए और सिर्फ तीन शतक लगाए. यह उनकी क्षमता के अनुरूप नहीं है और ऑस्ट्रेलिया दौरा उनके करियर का सबसे खराब समय माना जा रहा है. विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 210 पारियां खेली हैं. जिसमें उन्होंने 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए हैं. इसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं.

नई फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल खेलेंगे डु प्लेसिस

आईपीएल 2025 में फाफ डु प्लेसिस दिल्ली कैपिटल्स (DC) के साथ नए सफर की शुरुआत करेंगे. पिछले सीजन में उन्होंने आरसीबी को प्लेऑफ तक पहुंचाया था और अब वह अपने 14वें आईपीएल सीजन को लेकर उत्साहित हैं. उन्होंने कहा, "नई फ्रेंचाइजी के साथ जुड़कर अच्छा लग रहा है. आईपीएल का हिस्सा बनना हमेशा खास होता है. मैं हर बार अपना सर्वश्रेष्ठ देने और अच्छे प्रदर्शन करने की कोशिश करता हूं."

यह भी पढ़ें:

जानबूझकर बुमराह को उकसाया, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने मानी अपनी गलती; जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget