एक्सप्लोरर

PSL 2021: शाहिन शाह अफरीदी से भिड़े सरफराज अहमद, वीडियो हुआ वायरल

PSL 2021: मंगलवार को लाहौर और क्वेटा के बीच मुकाबले के दौरान सरफराज अहमद ने अफरीदी को शांत रहने को कहा. अफरीदी इस बात से बेहद नाराज हो गए और उन्होंने पूर्व कप्तान को खरी खोटी सुना दी.

PSL 2021: पाकिस्तान सुपर लीग सीजन 6 के दूसरे हिस्से का आयोजन यूएई में हो रहा है. मंगलवार को खेले गए लाहौर कलंदर्स और क्वेटा ग्लेडिएटर्स में पाकिस्तानी टीम के दो खिलाड़ी आपस में भिड़ गए.  पूर्व कप्तान सरफराज अहमद और बायें हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के बीच पीएसएल के मैच के दौरान तीखी बहस हो गई. लाहौर के कप्तान सोहेल अख्तर और सीनियर बल्लेबाज मोहम्मद हाफिज के साथ अंपायरों को उन्हें अलग करना पड़ा.

यह घटना क्वेटा की पारी के 19वें ओवर की है जब सरफराज के हेलमेट पर अफरीदी का एक बाउंसर लगा जिसे अंपायर ने नो बॉल करार दिया. गेंद हेलमेट से टकराकर थर्डमैन पर गई और सरफराज ने रन ले लिया. दूसरे छोर पर पहुंचने के बाद उन्होंने अफरीदी से कुछ कहा. अफरीदी को उनकी बात नागवार गुजरी और वह अपने रनअप से आक्रामक अंदाज में उनकी तरफ बढे.

दोनों खिलाड़ियों के बीत तनाव बढ़ता देख अंपायर तुरंत आगे आ गए. हफीज और अख्तर भी दौड़कर उनके पास आये. हफीज ने सरफराज से शांत होने को कहा और बाद में अफरीदी ने कहा कि खेल के मैदान पर यह होता रहता है.

इस घटना से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कुछ ने अफरीदी के आक्रामक रवैये और सीनियर खिलाड़ी के प्रति बर्ताव की आलोचना की तो कुछ ने उसे सही ठहराया.

लाहौर के हिस्से आई हार

लाहौर कलंदर्स को हालांकि मंगलवार को खेले गए मैच में क्वेटा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. क्वेटा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए थे. लाहौर की पूरी टीम 18 ओवर में 140 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

प्वाइंट्स टेबल में हालांकि लाहौर की स्थिति बेहद मजबूत बनी हुई है. लाहौर आठ प्वाइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि क्वेटा के पास सिर्फ चार प्वाइंट्स हैं और टीम आखिरी पायदान पर बनी हुई है.

T20 वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को झटका, वेस्टइंडीज-बांग्लादेश दौरे से सात खिलाड़ी पीछे हटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से जसप्रीत बुमराह बाहर; बदल गई पूरी प्लेइंग 11
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से बुमराह बाहर; बदल गई प्लेइंग 11
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे जसप्रीत बुमराह? हैरान करने वाली है वजह
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे जसप्रीत बुमराह? हैरान करने वाली है वजह

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget