एक्सप्लोरर

RCB vs RR: इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें, अकेले दम पर बदल सकते हैं मैच का रूख

IPL 2024: इस मैच में जीतने वाली टीम क्वॉलीफायर-2 में पहुंच जाएगी, जहां एलिमिनेटर के विनर का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. वहीं, इस मैच में हारने वाली टीम का सफर सामप्त हो जाएगा.

Players To Watch Out In RCB vs RR Match: आज आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर खेला जाएगा. इस मैच में फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के सामने राजस्थान रॉयल्स की चुनौती होगी. दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होगी. इस मैच में जीतने वाली टीम क्वॉलीफायर-2 में पहुंच जाएगी, जहां एलिमिनेटर के विनर का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. वहीं, इस मैच में हारने वाली टीम का सफर सामप्त हो जाएगा. बहरहाल, हम नजर डालेंगे दोनों टीमों के उन 5 खिलाड़ियों पर जो अकेले दम पर मैच का रूख बदल सकते हैं.

विराट कोहली

इस सीजन विराट कोहली का बल्ला आग ऊगल रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की कामयाबी में विराट कोहली का बड़ा हाथ माना जा रहा है. अब तक विराट कोहली 14 मैचों में 64.36 की एवरेज से 708 रन बना चुके हैं. यह खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में टॉप पर चल रहा है. लिहाजा, संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स के लिए विराट कोहली को रोकना आसान नहीं होगा.

कैमरून ग्रीन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने खासा प्रभावित किया है. इस ऑलराउंडर ने अपनी बल्लेबाजी के अलावा अहम मौकों पर गेंदबाजी में जलवा दिखाया है. कैमरून ग्रीन आखिरी ओवरों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के लिए तेजी से रन बनाकर फिनिशर की भूमिका निभा रहे हैं, इसके अलावा बतौर गेंदबाज विकेट चटका रहे हैं. बहरहाल, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैमरून ग्रीन एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं.

युजवेन्द्र चहल

युजवेन्द्र चहल का प्रदर्शन शानदार रहा है. इस गेंदबाज के खिलाफ रन बनाना विपक्षी बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं रहा है. अब तक इस सीजन युजवेन्द्र चहल 13 मैचों में 27.59 की एवरेज से 17 बल्लेबाजों को अपान शिकार बना चुके हैं. फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बल्लेबाजों के लिए युजवेन्द्र चहल बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं.

संजू सैमसन

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का बल्ला खूब चला है. हालांकि, पिछले कुछ मैचों से इस विकेटकीपर बल्लेबाज का बल्ला खामोश रहा है, लेकिन एलिमिनेटर में आरसीबी के खिलाफ संजू सैमसन बड़ा फैक्टर साबित हो सकते हैं. अब तक इस सीजन संजू सैमसन 13 मैचों में 56 की एवरेज से 504 रन बना चुके हैं.

रियान पराग

इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग ने खासा प्रभावित किया है. अब तक रियान पराग 13 मैचों में 59 की एवरेज से 531 रन बना चुके हैं. इसके अलावा जिस अंदाज में रियान पराग बल्लेबाजी कर रहे हैं, वह आरसीबी के गेंदबाजों के लिए अच्छे संकेत नहीं है. हालांकि, यह देखना मजेदार होगा कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के खिलाफ रियान पराग का प्रदर्शन कैसा रहता है?

ये भी पढ़ें-

KKR vs SRH: फाइनल में पहुंचने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर बोले- आज का दिन...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
IND VS SA: 'इससे फर्क नहीं पड़ता कि...' प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद क्या बोल गए हार्दिक पंड्या, बयान वायरल
IND VS SA: 'इससे फर्क नहीं पड़ता कि...' प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद क्या बोल गए हार्दिक पंड्या, बयान वायरल
Christmas Movies On OTT: क्रिसमस पर फैमिली के साथ देखें ये फिल्में, फेस्टिवल बन जाएगा बेस्ट
Christmas Movies On OTT: क्रिसमस पर फैमिली के साथ देखें ये फिल्में, फेस्टिवल बन जाएगा बेस्ट

वीडियोज

Crime News:लेडी कांस्टेबल के जाल में इंस्पेक्टर ?| Crime News
Madhya Pradesh News: बिटिया ने दिखाया नेताजी को 'आईना'! देर से आना सांसद को पड़ गया भारी
Rahul Gandhi on Vote Chori: वोट चोरी पर राहुल फुस्स 'बम'! | ABP News
UP Election 2027: सदन में अखिलेश..27 पर फोकस विशेष | CM Yogi | Akhilesh| Bharat Ki Baat with Pratima
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी विवाद बढ़ा… चुनाव आयोग पर उठ रहे बड़े सवाल! | Seedha Sawal | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
IND VS SA: 'इससे फर्क नहीं पड़ता कि...' प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद क्या बोल गए हार्दिक पंड्या, बयान वायरल
IND VS SA: 'इससे फर्क नहीं पड़ता कि...' प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद क्या बोल गए हार्दिक पंड्या, बयान वायरल
Christmas Movies On OTT: क्रिसमस पर फैमिली के साथ देखें ये फिल्में, फेस्टिवल बन जाएगा बेस्ट
Christmas Movies On OTT: क्रिसमस पर फैमिली के साथ देखें ये फिल्में, फेस्टिवल बन जाएगा बेस्ट
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
इजरायल में 100000 कमाए तो भारत में हो जाएंगे कितने रुपये? रकम सुनकर उड़ जाएंगे होश
इजरायल में 100000 कमाए तो भारत में हो जाएंगे कितने रुपये? रकम सुनकर उड़ जाएंगे होश
स्मोकिंग नहीं करता था 37 साल का यह शख्स, फिर क्यों डलवाने पड़े 2 हार्ट स्टंट? डॉक्टर ने बताई डराने वाली वजह
स्मोकिंग नहीं करता था 37 साल का यह शख्स, फिर क्यों डलवाने पड़े 2 हार्ट स्टंट? डॉक्टर ने बताई डराने वाली वजह
राहुल गांधी या प्रियंका गांधी, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा पढ़ा लिखा?
राहुल गांधी या प्रियंका गांधी, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा पढ़ा लिखा?
Embed widget