एक्सप्लोरर

रसेल-पूरन के बाद वेस्टइंडीज के 5 और क्रिकेटर जल्द ले सकते हैं संन्यास, लिस्ट में 'कप्तान' भी शामिल

5 West Indies Who Can Retire Soon: आंद्रे रसेल ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला लिया है. उनके बाद वेस्टइंडीज के 5 और क्रिकेटर हैं, जो जल्द ही संन्यास ले सकते हैं.

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला लिया है. रसेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे. उनसे पहले वेस्टइंडीज के ताबड़तोड़ विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. पूरन ने सिर्फ 29 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहकर सभी को चौंका दिया. अब इन दो खिलाड़ियों के बाद वेस्टइंडीज के 5 और क्रिकेटर जल्द ही संन्यास ले सकते हैं.

वेस्टइंडीज के ये 5 क्रिकेटर भी ले सकते हैं संन्यास

  • आंद्रे फ्लेचर

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे फ्लेचर भी जल्द इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास कर सकते हैं. फ्लेचर 38 साल के हो गए हैं. वो वेस्टइंडीज की वनडे टीम से 2016 से ही बाहर चल रहे हैं. वहीं टी20 टीम से भी वो साल 2024 से बाहर हैं. फ्लेचर ने वेस्टइंडीज के लिए 25 वनडे और 60 टी20 मैच खेले हैं.

  • शिमरन हेटमायर

शिमरन हेटमायर का वेस्टइंडीज के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है. हेटमायर ने वेस्टइंडीज के लिए आखिरी बार टेस्ट मैच साल 2019 में खेला था. वहीं वनडे में लगभग एक साल बाद उनकी टीम में वापसी हुई थी. लेकिन वो कुछ खास नहीं कर सके. टी20 में वेस्टइंडीज के लिए उनका कोई खास प्रदर्शन नहीं रहा है. हेटमायर ने 64 मैचों में सिर्फ 121.35 की स्ट्राइक रेट से 983 रन बनाए हैं.

  • जेसन होल्डर

जेसन होल्डर एक समय वेस्टइंडीज टीम के वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान थे. लेकिन अब दोनों ही टीम से वो बाहर चल रहे हैं. वहीं टी20 क्रिकेट में वो खेलते हुए दिखते हैं. होल्डर किसी न किसी फॉर्मेट या तो फिर इंटरनेशनल क्रिकेट को ही अलविदा कह सकते हैं.

  • अकील हुसैन

अकील हुसैन वनडे टीम से लगभग दो साल से बाहर चल रहे हैं. वहीं उन्हें टेस्ट में कभी खेलने का मौका भी नहीं मिला है. ऐसे में वो इन दोनों फॉर्मेट से संन्यास ले सकते हैं. टी20 में भी उनका कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है. उन्होंने 70 मैचों में सिर्फ 65 विकेट लिए हैं.

  • रोवमैन पॉवेल

वेस्टइंडीज टीम के पूर्व कप्तान रोवमैन पॉवेल वनडे क्रिकेट से दो साल से बाहर चल रहे हैं. वहीं टी20 क्रिकेट में भी उनसे कप्तानी छीन ली गई थी. पॉवेल को टेस्ट क्रिकेट में मौका भी नहीं मिला है. ऐसे में वो भी क्रिकेट के किसी न किसी फॉर्मेट से संन्यास ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें-

ब्रायन लारा के नाम नहीं एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड, इंग्लैंड का दिग्गज निकला 'किंग'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली में 2023 के बाद सबसे ठंडी जनवरी, टूट गए सारे रिकॉर्ड!
शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली में 2023 के बाद सबसे ठंडी जनवरी, टूट गए सारे रिकॉर्ड!
Weather Update: दिल्ली में कड़ाके की ठंड का डबल अटैक, घना कोहरा-शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किलें, 615 तक पहुंचा AQI
दिल्ली में कड़ाके की ठंड का डबल अटैक, घना कोहरा-शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किलें, 615 तक पहुंचा AQI
Gustaakh Ishq OTT Release: 'गुस्ताख इश्क' अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'गुस्ताख इश्क' अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
कौन हैं आयुषी सोनी? WPL में रिटायर्ड आउट होने वाली बनीं पहली बल्लेबाज
कौन हैं आयुषी सोनी? WPL में रिटायर्ड आउट होने वाली बनीं पहली बल्लेबाज

वीडियोज

ISRO MISSION FAIL: टेक्निकल ग्लिच या षड्यंत्र? INSIDE STORY | ABPLIVE
दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कहर!
महिलाओं की सुरक्षा पर सख्त CM Yogi, छेड़खानी करने वालों को खुली चेतावनी
क्या 'हिंदू-मुस्लिम' ध्रुवीकरण ही है जीत का नया शॉर्टकट?
क्या BMC चुनाव में नोट बांटे जा रहे?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली में 2023 के बाद सबसे ठंडी जनवरी, टूट गए सारे रिकॉर्ड!
शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली में 2023 के बाद सबसे ठंडी जनवरी, टूट गए सारे रिकॉर्ड!
Weather Update: दिल्ली में कड़ाके की ठंड का डबल अटैक, घना कोहरा-शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किलें, 615 तक पहुंचा AQI
दिल्ली में कड़ाके की ठंड का डबल अटैक, घना कोहरा-शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किलें, 615 तक पहुंचा AQI
Gustaakh Ishq OTT Release: 'गुस्ताख इश्क' अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'गुस्ताख इश्क' अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
कौन हैं आयुषी सोनी? WPL में रिटायर्ड आउट होने वाली बनीं पहली बल्लेबाज
कौन हैं आयुषी सोनी? WPL में रिटायर्ड आउट होने वाली बनीं पहली बल्लेबाज
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, अमेरिका ने मुस्लिम ब्रदरहुड को घोषित किया आतंकी संगठन, किन देशों को झटका?
ट्रंप का बड़ा फैसला, US ने मुस्लिम ब्रदरहुड को घोषित किया आतंकी संगठन, किन देशों को झटका?
नाखूनों में काली लाइन दिखे तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है स्किन कैंसर का संकेत
नाखूनों में काली लाइन दिखे तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है स्किन कैंसर का संकेत
Video: बच्चे मोबाइल में व्यस्त, इधर बंदरों ने पार्क में लिया झूले का मजा- वीडियो देख बन जाएगा दिन
बच्चे मोबाइल में व्यस्त, इधर बंदरों ने पार्क में लिया झूले का मजा- वीडियो देख बन जाएगा दिन
Embed widget