एक्सप्लोरर

क्या इस साल टूट जाएगा मुथैया मुरलीधरन के 800 टेस्ट विकेट का रिकॉर्ड? जानिए किन गेंदबाजों से फैंस को हैं उम्मीदें

Muttiah Muralitharan: टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का कीर्तिमान मुथैया मुरलीधरन के नाम दर्ज है. उन्होंने 18 साल लंबे करियर में सर्वाधिक 800 विकेट लेने का करिश्मा किया.

Muttiah Muralitharan Test Wickets Record: श्रीलंका के पूर्व ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने 133 टेस्ट मैचों की 230 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 800 विकेट चटकाए. मुरलीधरन को टेस्ट से संन्यास लिए 12 साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है. लेकिन यह रिकॉर्ड आज भी उनके नाम दर्ज है. अब सवाल उठता है क्या साल 2023 में मुरलीधरन का टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड टूट जाएगा? ऐसे कौन से गेंदबाज हैं जो उनके इस रिकॉर्ड को चुनौती दे सकते हैं? आइए इस बारे में आपको विस्तार से बताते हैं. 

एंडरसन रेस में आगे

मौजूदा समय में देखा जाए तो इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन ऐसे बॉलर हैं जो मुरलीधरन के रिकॉर्ड के पास पहुंचने की क्षमता रखते हैं. यह कहना मुश्किल है कि वह मुरलीधरन के रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे या नहीं. एंडरसन टेस्ट में अब तक 675 विकेट ले चुके हैं. वह मुरलीधरन का रिकॉर्ड तोड़ने से अभी 126 विकेट दूर हैं. यह सच है कि जेम्स एंडरसन अपने टेस्ट करियर के आखिरी सोपान में हैं. हो सकता वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस साल खेली जाने वाली एशेज सीरीज के बाद संन्यास की घोषणा कर दें. अगर वह संन्यास नहीं भी लेते हैं तो कम से कम एकाध साल और खेलेंगे. लेकिन जैसा हम सब जानते हैं कि इंग्लैंड की टीम में रोटेशन पॉलिसी लागू है. इसलिए उन्हें सभी मैचों में खेले का मौका मिलेगा यह संभव नहीं है. इसलिए फिलहाल मुरलीधरन के रिकॉर्ड को उनसे कोई खतरा नजर नहीं आता. 

अगर हम स्टुअर्ट ब्रॉड की बात करें कि वह मुरलीधरन के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे तो यह कहना भी ज्यादा उचित नहीं है. क्योंकि ब्रॉड 36 साल के हो चुके हैं. वह अगर बहुत फिट रहे तो ज्यादा से ज्यादा दो साल और खेलेंगे. वह मुरलीधरन के रिकॉर्ड से 235 विकेट दूर हैं. ब्रॉड टेस्ट में 566 विकेट ले चुके हैं. इस तरह वह भी मुरलीधरन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे. क्योंकि उन्हें भी इंग्लैंड कि रोटेशन पॉलिसी से गुजरना होगा. इन दोनों के अलावा मौजूदा समय में जो बाकी गेंदबाज टेस्ट खेल रहे हैं वह मुरलीधरन के रिकॉर्ड को तोड़ने से कोसों पीछे हैं. 

96 से ज्यादा विकेट नहीं ले पाए गेंदबाज

आंकड़े बताते हैं कि टेस्ट क्रिकेट के 145 साल के इतिहास में आजतक कोई भी गेंदबाज एक कैलेंडर ईयर में 96 विकेट से ज्यादा नहीं ले पाया. साल 2005 में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व करिश्माई लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने एक कैलेंडर ईयर में 96 विकेट लिए थे. यह कीर्तिमान आज भी उनके नाम दर्ज है. वहीं साल 2006 में मुरलीधरन ने एक कैलेंडर ईयर में 90 विकेट झटके थे. इन दोनों गेंदबाजों के अलावा टेस्ट इतिहास में आजतक कोई भी बॉलर एक कैलेंडर ईयर में 85 विकेट लेने से आगे नहीं निकल पाया. इसलिए मुरलीधरन का रिकॉर्ड फिलहाल महफूज नजर आ रहा है. 

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS: टी20 और वनडे के बाद टेस्ट में भी नंबर वन बन सकती है टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतने अंतर से जीतनी होगी सीरीज

IND vs NZ: इंदौर वनडे में रोहित और शुभमन ने लगाए 5-5 से ज्यादा छक्के, ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर्स बने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
संन्यास की खबरों पर रोहित शर्मा का पहला बयान, लॉर्ड्स मैच के बाद कहा- 'मैं निराश हूं...'
संन्यास की खबरों पर रोहित शर्मा का पहला बयान, लॉर्ड्स मैच के बाद कहा- 'मैं निराश हूं...'
'टीम कॉम्बिनेशन अच्छा है, सब कुछ...', BCCI के वाइस प्रेसीडेंट राजीव शुक्ला ने हार पर दिया बड़ा बयान
'टीम कॉम्बिनेशन अच्छा है, सब कुछ...', BCCI के वाइस प्रेसीडेंट राजीव शुक्ला ने हार पर दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget