एक्सप्लोरर

IND vs AUS: टी20 और वनडे के बाद टेस्ट में भी नंबर वन बन सकती है टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतने अंतर से जीतनी होगी सीरीज

Team India: भारतीय टीम अगली टेस्ट सीरीज फरवरी-मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी. इस सीरीज का नतीजा टीम इंडिया को नंबर-1 टेस्ट टीम बना सकता है.

Indian Cricket Team: भारतीय क्रिकेट टीम ने बीते कुछ समय से व्हाइट बॉल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. जिसके चलते भारत आईसीसी की मौजूदा रैंकिंग में दुनिया की बेस्ट वनडे और टी20 टीम है. टीम इंडिया 114 रेटिंग पॉइंट्स के साथ वनडे में पहले स्थान पर है. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में 267 अंक के साथ भारत टॉप पर है. वनडे और टी20 में सिरमौर बनने के बाद अब भारत के पास टेस्ट में भी नंबर वन रैंक हासिल करने का मौका है. आइए आपको बताते हैं कि भारत को टेस्ट में पहली रैंक हासिल करने के लिए क्या करना होगा?

ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से देनी होगी मात
भारतीय क्रिकेट टीम अगली टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी. कंगारू टीम अगले महीने चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने भारत दौरे पर आ रही है. यह सीरीज दो कारण के चलते रोहित शर्मा एंड कंपनी के लिए अहम है. पहला कारण, भारत को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में एंट्री करने के लिए इस सीरीज में बेहतर अंतर से जीत दर्ज करनी होगी. टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की करने के लिए उसे ऑस्ट्रेलिया को 2-0 या 3-1 से हराना होगा. दूसरा कारण, अगर भारत को टेस्ट रैंक में नंबर वन पर पहुंचना है तो उसे घरेलू सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया का 4-0 से सफाया करना होगा. 

भारत की मौजूदा टेस्ट रैंक
आईसीसी की मौजूदा टेस्ट रैंकिंग में भारत दूसरे नंबर पर है. टीम इंडिया के 115 रेटिंग पॉइंट्स हैं और वह ऑस्ट्रेलिया से अभी 11 अंक पीछे है. कंगारू टीम 126 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर काबिज है. कुल मिलाकर ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज काफी रोमांचक होगी. कंगारू टीम बीते 14 साल से भारत की धरती पर एक भी टेस्ट जीत नहीं पाई है. वहीं बीते 52 साल में ऑस्ट्रेलिया भारतीय सरजमीं पर सिर्फ एक बार टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रहा. दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 9 फरवरी से होगा. 

यह भी पढ़ें:

ND vs NZ: इन बल्लेबाजों ने वनडे की लगातार 4 पारियों में बनाए सबसे ज्यादा रन, जानें किस नंबर पर हैं शुभमन गिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget