एक्सप्लोरर

IND vs NZ: इंदौर वनडे में रोहित और शुभमन ने लगाए 5-5 से ज्यादा छक्के, ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर्स बने

India vs New Zealand: भारत ने वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड का 3-0 से सफाया किया. इंदौर में खेले गए तीसरे मैच में टीम इंडिया की सलामी जोड़ी भारत की तरफ से खास रिकॉर्ड बनाने में सफल रही.

India vs New Zealand 3rd ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाजों ने धमाकेदार बैटिंग की. शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने तेज तर्रार शतक जमाए. इस दौरान इस भारतीय जोड़ी ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया. रोहित शर्मा और शुभमन गिल भारत की पहली सलामी जोड़ी है, जिन्होंने एक मैच में अपनी-अपनी पारी में 5 या उससे ज्यादा छक्के जड़े. 

भारत की पहली सलामी जोड़ी
न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार (25 जनवरी) को रोहित शर्मा ने अपनी 101 रन की पारी में 6 छक्के लगाए. दूसरी तरफ उनके जोड़ीदार शुभमन गिल ने भी अपनी शतकीय पारी के दौरान 5 छक्के जड़े. इन दोनों से पहले अन्य किसी भारतीय जोड़ी ने यह करिश्मा नहीं किया था. हालांकि एकदिवसीय इतिहास में यह सिर्फ तीसरा मौका था जब एक टीम के दोनों ओपनर्स ने अपनी-अपनी पारी के दौरान पांच या उससे ज्यादा छक्के जमाए.

फिंच-मार्श ने सबसे पहले बनाया था रिकॉर्ड
एरॉन फिंच और मिचेल मार्श ने सबसे पहले वनडे में पारी का आगाज करते हुए पांच या उससे अधिक छक्के लगाए थे. साल 2013 में स्कॉटलैंड के विरुद्ध मैच में ओपनिंग करने उतरे फिंच ने तब 7 छक्के लगाए. जबकि उनके जोड़ीदार मिचेल मार्श ने 5 छक्के जड़े थे. वहीं, साल 2020 में यह रिकॉर्ड एक बार फिर दोहराया गया. बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल और लिटन दास ने जिम्बाब्वे के खिलाफ छक्कों की झड़ी लगाई. उस मुकाबले में तमीम इकबाल ने 6 और लिटन दास ने 8 छक्के लगाए थे. अब इस लिस्ट में भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी भी शामिल हो गई है.

भारत ने 90 रन से जीता मुकाबला
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में जबरदस्त प्रदर्शन किया. इंदौर में खेले गए सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने कीवियों को 90 रन से हराया. इस जीत के चलते भारत ने एकदिवसीय श्रृंखला में न्यूजीलैंड का 3-0 से सफाया कर दिया. इस दौरान भारतीय टीम वनडे सीरीज में अपनी धरती पर तीसरी बार न्यूजीलैंड का व्हाइट वाश करने में सफल रही.

IND vs NZ: 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' अवॉर्ड पाने के बाद बोले शुभमन गिल- स्कोर नहीं देखता, हालात के मुताबिक खेलता हूं

Women's IPL: आज होगी महिला IPL टीमों की नीलामी, 17 कंपनियां लगाएंगी दांव; जानिए अब तक की पूरी अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट में सिर्फ एक बदलाव कर सकती है टीम इंडिया, जानें कौन होगा बाहर?
दूसरे टेस्ट में सिर्फ एक बदलाव कर सकती है टीम इंडिया, जानें कौन होगा बाहर?
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
बांग्लादेश प्रीमियर लीग हुई बंद! BCB के अचानक फैसले से सब हैरान
बांग्लादेश प्रीमियर लीग हुई बंद! BCB के अचानक फैसले से सब हैरान
पाकिस्तान को घटिया टीम बताने पर बवाल, पूर्व क्रिकेटर ने किया पलटवार
पाकिस्तान को घटिया टीम बताने पर बवाल, पूर्व क्रिकेटर ने किया पलटवार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget