एक्सप्लोरर

धनश्री वर्मा ने पॉडकास्ट में किया था वार, अब युजवेंद्र चहल का आया रिएक्शन? बोले- बयां करने के लिए...

Yuzvendra Chahal - Dhanashree Verma: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जो ठीक उसके बाद आया जब उनकी 'एक्स वाइफ' धनश्री वर्मा ने तलाक पर पहली बार खुलकर बयान दिया.

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा अब कानूनी रूप से अलग हो चुके हैं. चहल ने 2020 में धनश्री से शादी की थी, दोनों पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्ख़ियों में बने रहे. इस साल मार्च में इनका तलाक हो गया. पहली बार क्रिकेटर की 'एक्स वाइफ' धनश्री ने तलाक पर खुलकर बात की, उन्होंने एक पॉडकास्ट में बताया कि तलाक के समय वह कितनी भावुक थीं. इस बयान के बाद चहल ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है.

धनश्री वर्मा के बयान के बाद युजवेंद्र चहल का क्रिप्टिक पोस्ट

चहल ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, इसमें उन्होंने 3 फोटो शेयर कीं. एक फोटो में वह नदी और दूसरी में पहाड़ों की वादियों में नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मिलियन फीलिंग्स और जीरो वर्ल्डस'. इसका मतलब उनके अंदर भावनाएं बहुत हैं लेकिन उसे बयां करने के लिए शब्द नहीं. ये पोस्ट लोग धनश्री वर्मा के बयान से जोड़कर देख रहे हैं. इस पोस्ट पर ऋषभ पंत ने 'साहिबा' कमेंट करते हुए एक हंसी वाला इमोजी शेयर की.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23)

पॉडकास्ट में धनश्री वर्मा ने किया था खुलासा

'ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे' के पॉडकास्ट में अपने तलाक पर बात करते हुए धनश्री वर्मा ने अपने मुश्किल समय पर बात की थी. उन्होंने बताया कि वह शादी टूटने के समय काफी परेशान थीं, पहले से पता था कि तलाक होगा लेकिन जिस दिन ये होना था वह काफी भावुक थीं. उन्होंने ये भी बताया कि चहल की टीशर्ट पर लिखे मैसेज ने भी उन्हें आहत किया. दरअसल तलाक के दौरान कोर्ट में चहल एक काली रंग की टीशर्ट पहनकर आए थे, जिस पर लिखा था, 'Be Your Own Sugar Daddy'. इसको लेकर धनश्री ने कहा कि उस दौरान उनकी आंखो में आंसू थे. चहल अगर यही कहना चाहते थे तो उन्हें मैसेज कर देते.

2020 में हुई थी चहल और धनश्री की शादी

2020 में आईपीएल के लिए यूएई रवाना होने से पहले युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा के साथ सगाई की सूचना देकर सभी को हैरान कर दिया था. इसके बाद दोनों ने दिसंबर 2020 में शादी कर ली थी. अब दोनों कानूनी रूप से अलग हो चुके हैं. इसके बाद चहल का नाम आरजे महवश के साथ जुड़ रहा है, जो आईपीएल के दौरान चहल को सपोर्ट करने स्टेडियम भी आई थीं और कई मौकों पर चहल के साथ देखी गई हैं.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास की खबरों पर रोहित शर्मा का पहला बयान, लॉर्ड्स मैच के बाद कहा- 'मैं निराश हूं...'
संन्यास की खबरों पर रोहित शर्मा का पहला बयान, लॉर्ड्स मैच के बाद कहा- 'मैं निराश हूं...'
'टीम कॉम्बिनेशन अच्छा है, सब कुछ...', BCCI के वाइस प्रेसीडेंट राजीव शुक्ला ने हार पर दिया बड़ा बयान
'टीम कॉम्बिनेशन अच्छा है, सब कुछ...', BCCI के वाइस प्रेसीडेंट राजीव शुक्ला ने हार पर दिया बड़ा बयान
Virat Kohli ने छोड़ा युवराज सिंह को पीछे, टूटते-टूटते बचा Dhoni का ये बड़ा रिकॉर्ड
Virat Kohli ने छोड़ा युवराज सिंह को पीछे, टूटते-टूटते बचा Dhoni का ये बड़ा रिकॉर्ड
वनडे सीरीज जीतने के बाद गरजे इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक, कहा- 'नंबर एक टीम को हराना शानदार...'
वनडे सीरीज जीतने के बाद गरजे इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक, कहा- 'नंबर एक टीम को हराना शानदार...'

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget