एक्सप्लोरर

IND vs PAK: बाबर का खराब फॉर्म और शाहीन की बेरंग गेंदबाजी से मुसीबत में पाक टीम, ओपनिंग जोड़ी भी हो रही फ्लॉप

IND vs PAK, World Cup 2023: ICC वनडे रैंकिंग्स में पाकिस्तान की टीम इस वक्त दूसरे पायदान पर जरूर है लेकिन उसके कुछ मैच जिताऊ खिलाड़ी वर्तमान में अपनी लय से बाहर हैं.

Pakistan vs India: वर्ल्ड कप 2023 में आज दोपहर जब पाकिस्तान की टीम भारत के सामने होगी तो उसके सामने कुछ खास चुनौतियां होंगी. उसे अपनी तीन बड़ी कमजोरियों पर काम करना होगा. दरअसल, पाकिस्तान के लिए उसके मैच जिताऊ कप्तान बाबर आजम फिलहाल आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं. मुख्य गेंदबाज शाहीन अफरीदी भी बेरंग नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही पाकिस्तान की तीसरी सबसे बड़ी समस्या उनकी ओपनिंग जोड़ी है जो अच्छी शुरुआत देने में लगातार फेल हो रही है.

बाबर का खराब फॉर्म
बाबर आजम की पिछली पांच वनडे पारियों को देखें तो वह एक बार भी 30 का आंकड़ा नहीं छू सके हैं. एशिया कप 2023 से ही बाबर का खराब फॉर्म जारी है. एशिया कप के आखिरी तीन मैचों में बाबर ने क्रमशः 17, 10 और 29 रन की पारियां खेली थीं. इसके बाद वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआती दो पारियों में भी वह महज 5 और 10 रन के स्कोर पर चलते बने. यानी पिछले पांच मैचों में बाबर का बल्लेबाजी औसत महज 14 रहा है.

शाहीन की बेरंग गेंदबाजी
पाकिस्तान के मुख्य तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी भी पिछले 5 मैचों में कोई रंग नहीं छोड़ पाए हैं. उन्होंने इन पांच मैचों में 276 रन खर्च कर महज 6 विकेट चटकाए हैं. यानी इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 46 का रहा है. पिछले मैच में तो उनकी जमकर धुनाई भी हुई थी.

फ्लॉप हो रही ओपनिंग जोड़ी
पाकिस्तान ने इस वर्ल्ड कप की शुरुआत में फखर जमां और इमाम-उल-हक को बतौर ओपनर उतारा लेकिन यह जोड़ी 15 रन ही जोड़ पाई. इसके बाद दूसरे मैच में पाक टीम प्रबंधन ने इमाम-उल-हक के साथ अब्दुल्ला शफीक को मौका दिया लेकिन यहां भी पाक सलामी जोड़ी 16 रन ही जोड़ पाई. दोनों ही मैचों में इमाम-उल-हक फ्लॉप रहे. हालांकि अब्दुल्ला शफीक ने अच्छे रन बनाए. ऐसे में अब पाक टीम को इमाम-उल-हक से भी रन बनाने की उम्मीद होगी ताकि पाक टीम को अच्छी शुरुआत मिल सके.

यह भी पढ़ें...

IND vs PAK: क्यों तय लग रही है पाकिस्तान की हार? इन सात कारणों से समझे जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget