एक्सप्लोरर

IND vs PAK: क्यों तय लग रही है पाकिस्तान की हार? इन सात कारणों से समझें जवाब

India vs Pakistan: वर्ल्ड कप 2023 के 12वें मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टक्कर होगी. इस मुकाबले में भारतीय टीम का पलड़ा साफ तौर पर भारी नजर आ रहा है.

IND vs PAK Match Prediction: वर्ल्ड कप 2023 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह दोनों टीमें आमने-सामने होगी. इस महामुकाबले में टीम इंडिया की जीत लगभग तय नजर आ रही है. पिछले आंकड़ो से लेकर वर्तमान फॉर्म तक, हर एक फैक्टर टीम इंडिया के जीतने की ओर इशारा कर रहा है. अहमदाबाद में पाकिस्तान की हार तय क्यों लग रही है? यहां जानें..

कारण नंबर-1: वर्ल्ड कप में आज तक पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत पाई है. दोनों टीमें कुल 7 बार वर्ल्ड कप में टकराई हैं और पाकिस्तान को यह सातों मैच गंवाने पड़े हैं. ऐसे में आज भारतीय टीम 8वां मैच भी जीतकर वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से न हारने का रिकॉर्ड निश्चित तौर पर कायम रखने में सफल होती दिख रही है.

कारण नंबर-2: वर्ल्ड कप इतिहास में भारत ने कुल 86 मैच खेले हैं और इनमें से 55 में जीत हासिल की है. यानी टीम इंडिया की जीत का प्रतिशन 65 रहा है. उधर, पाकिस्तान ने 81 वर्ल्ड कप मुकाबलों में 47 जीत हासिल किया है. यहां पाक की जीत का प्रतिशत 59 ही रहा है. यानी ओवरऑल वर्ल्ड कप परफॉर्मेंस में भी भारतीय टीम को पाकिस्तान पर बढ़त हासिल है.

कारण नंबर-3: वर्ल्ड कप में जब भी भारत-पाक मुकाबला होता है तो पाकिस्तानी क्रिकेटर्स अतिरिक्त दबाव में नजर आते हैं. यह दबाव उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से लेकर फील्डिंग में भी दिखाई देता रहा है. वर्ल्ड कप में पाक खिलाड़ियों का भारतीय बल्लेबाजों का कैच टपकाना आम बात रही है. पाकिस्तान बल्लेबाज भी दबाव के चलते टीम इंडिया के सामने घुटने टेकते रहे हैं.

कारण नंबर-4: भारतीय टीम यह मुकाबला अपने होम ग्राउंड पर खेलेगी. अहमदाबाद की पिच के मिजाज को भारतीय खिलाड़ी अच्छे से जानते हैं, ऐसे में घरेलू परिस्थिति का फायदा टीम इंडिया को जरूर मिलेगा. फिर, यहां स्टेडियम टीम इंडिया के सपोटर्स से भरा हुआ होगा, जो भारतीय खिलाड़ियों के हौसले को ऊंचा बनाए रखने में मदद करेगा.

कारण नंबर-5: ICC की वनडे रैंकिंग्स में टीम इंडिया पहले पायदान पर है. यहां पाकिस्तान का नंबर दूसरा है. यानी वर्तमान प्रदर्शन के आधार पर भी टीम इंडिया को बढ़त मिल रही है.

कारण नंबर-6: भारतीय बल्लेबाजी पाकिस्तान के मुकाबले बेहद ज्यादा मजबूत है. रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर सभी पिछले वनडे मुकाबलों में शतक जमा चुके हैं. निचले क्रम में हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा भी अच्छी फॉर्म में हैं. इसके उलट पाकिस्तान की बल्लेबाजी मोहम्मद रिजवान के ईर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आ रही है. उनके अलावा इक्का-दुक्का बल्लेबाजी ही रन बना पा रहे हैं.

कारण नंबर-7: जसप्रीत बुमराह की वापसी से टीम इंडिया का तेज गेंदबाजी आक्रमण बेहद खतरनाक नजर आने लगा है. फिर, स्पिन के मामले में तो भारतीय तिकड़ी तहलका मचा ही रही है. ऐसे में टीम इंडिया के पास गेंदबाजी में अच्छा संतुलन है. उधर, पाकिस्तान की टीम के पास तेज गेंदबाजी तो अच्छे हैं लेकिन स्पिन के मामले में यह टीम पिछड़ती हुई दिख रही है.

यह भी पढ़ें...

IND vs PAK Top Bowlers: भारत-पाक वनडे इतिहास के 5 दमदार गेंदबाज, टॉप पर हैं वसीम अकरम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादाब खान के नाम हुआ 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', नाबाद 113 रन की पारी से लिखा नया इतिहास
शादाब खान के नाम हुआ 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', नाबाद 113 रन की पारी से लिखा नया इतिहास
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'असंभव' हुआ 'संभव', 154 पर 9 विकेट; फिर 241 के चेज में जीता PAK; शादाब खान बने हीरो
'असंभव' हुआ 'संभव', 154 पर 9 विकेट; फिर 241 के चेज में जीता PAK; शादाब खान बने हीरो
सूर्यकुमार यादव ने दिखाईं अपनी बेसबॉल स्किल्स, MLB के दिग्गजों के साथ मुंबई में मचाई धूम
सूर्यकुमार यादव ने दिखाईं अपनी बेसबॉल स्किल्स, MLB के दिग्गजों के साथ मुंबई में मचाई धूम

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget