एक्सप्लोरर

IND vs ENG: यशस्वी-राहुल के बाद इंग्लैंड पर हावी हुए जडेजा, हैदराबाद टेस्ट में कैसे बैकफुट पर चली गई टीम?

India vs England: टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट में दूसरे दिन तक 175 रनों की बढ़त बना ली. रवींद्र जडेजा 81 रन बनाकर नाबाद हैं.

India vs England 1st Test: टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक शानदार प्रदर्शन किया. भारत ने 175 रनों की बढ़त बना ली है. उसके लिए यशस्वी जयसवाल और केएल राहुल के बाद रवींद्र जडेजा ने भी शानदार बैटिंग की. जडेजा दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 81 रन बनाकर नाबाद रहे. इंग्लैंड की बैटिंग के बाद बॉलिंग में अच्छी शुरुआत हुई थी. लेकिन वे इसे बरकरार नहीं रख सके. भारत ने पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान के साथ 421 रन बना लिए हैं.

दरअसल भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 110 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान के साथ 421 रन बनाए हैं. इस दौरान जडेजा ने 155 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 81 रन बनाए. उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए हैं. जडेजा से पहले यशस्वी ने 74 गेंदों में 80 रन बनाए थे. उनकी इस पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे. वहीं केएल राहुल ने 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 86 रन बनाए. इस तरह भारत के लिए तीनों खिलाड़ियों ने पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया.

भारतीय पारी के दौरान इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी हुई थी. लेकिन वे इसे भुना नहीं सकी. इंग्लैंड ने भारत को पहला झटका 80 रनों के स्कोर पर दिया था. कप्तान रोहित शर्मा 27 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए थे. उन्हें जैक लीच ने पवेलियन का रास्ता दिखाया था. इसके बाद यशस्वी ने को आउट किया. लेकिन वे तब तक 80 रन बना चुके थे. इंग्लैंड ने शुभमन गिल को 23 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर दिया. अहम बात यह रही कि भारतीय टीम ने लगातार साझेदारी बनाई. इसका इंग्लैंड को नुकसान हुआ और वह बैकफुट पर चली गई.

बता दें कि इंग्लैंड ने पहली पारी में ऑल आउट होने तक 246 रन बनाए. उसके लिए बेन स्टोक्स ने 70 रनों की पारी खेली. हैदराबाद टेस्ट में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 421 रन बनाए. अक्षर पटेल 35 रन बनाकर नाबाद रहे.

यह भी पढ़ें : Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बन गए चौथे खिलाड़ी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget