एक्सप्लोरर

IND vs ENG: रूट-रॉबिन्सन के दम पर इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए 353 रन, टीम इंडिया के लिए जडेजा ने झटके 4 विकेट

Joe Root & Ollie Robinson: रांची टेस्ट में जो रूट और ओली रॉबिन्सन के बीच शतकीय साझेदारी ने इंग्लैंड को 350 के पार पहुंचाया. रूट ने शतक और रॉबिन्सन ने अर्धशतक जड़ा.

IND vs ENG 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले की पहली पारी में इंग्लिश टीम जैसे-तैसे 350 पार पहुंच गई. जो रूट और ओली रॉबिन्सन ने आठवें विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी करते हुए इंग्लैंड को अच्छी स्थिति में पहुंचाया. मैच के दूसरे दिन पहले सेशन में इंग्लैंड की टीम 353 रन पर सिमटी. यहां दिलचस्प बात यह रही कि पहले दिन जल्दी-जल्दी 5 विकेट गंवा देने के बाद इंग्लिश टीम ने बैजबॉल स्टाइल छोड़कर परंपरागत अंदाज में टेस्ट क्रिकेट खेला.

मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड ने अपने पहले दिन के स्कोर 302/7 से पारी को आगे बढ़ाया. रूट और रॉबिन्सन एक बार फिर मजबूती से डटे रहे और पहले सेशन में तेजी से 45 रन और जोड़े. इस तरह दोनों के बीच शतकीय साझेदारी पूरी हुई. इसके बाद रॉबिन्सन 58 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हो गए. इसी ओवर में शोएब बशीर (0) भी चलते बने. जडेजा ने अपने अगले ओवर में जेम्स एंडरसन (2) को भी चलता किया और इंग्लैंड टीम को 353 पर रोक दिया.

इससे पहले मैच के पहले दिन इंग्लैंड ने इस टेस्ट की शुरुआत बैजबॉल स्टाइल में ही की. क्राउली और डकैत ने पहले विकेट के लिए 56 गेंद पर 47 रन जोड़े. यहां डकैट आउट हुए और फिर बैक टू बैक दो विकेट और गिरे. ओली पोप (0) और जैक क्राउली (42) को डेब्यू मैच खेल रहे आकाश दीप ने चलते कर दिया. इस तरह 57 रन पर इंग्लिश टीम 3 विकेट गंवा चुकी थी.

5 विकेट गंवाने के बाद छोड़ना पड़ा बैजबॉल
इसके बाद भी इंग्लिश टीम का बैजबॉल स्टाइल जारी रहा. बेयरस्टो ने ताबड़तोड़ अंदाज में 35 गेंद पर 38 रन जड़े. हालांकि अश्विन की एक गेंद पर स्वीप शॉट खेलने के चक्कर में बेयरस्टो को विकेट गंवाना पड़ा. इसके ठीक बाद बेन स्टोक्स भी जल्द ही चलते बने.पहले सेशन में इंग्लैंड की टीम 24.1 ओवर में 112 रन बनाकर 5 विकेट गंवा चुकी थी. इसके बाद जब दूसरा सेशन शुरू हुआ तो इंग्लिश बल्लेबाज के हावभाव बदले-बदले नजर आए. जो रूट और बेन स्टोक्स ने स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाने की कोई कोशिश नहीं की. इन दोनों ने 261 गेंद पर 113 रन की साझेदारी करते हुए इंग्लैंड को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया. यहां बेन फोक्स 47 रन बनाकर सिराज का शिकार बने.

रूट और रॉबिन्सन ने पार लगाई नैया
जो रूट और टॉम हार्टली के बीच 20 रन की ही साझेदारी हुई और हार्टली (13) को भी पवेलियन लौटना पड़ा. 245 रन पर 7 विकेट गंवा चुकी इंग्लैंड को इसके बाद ओली रॉबिन्सन का सहारा मिला. रॉबिन्सन पहले दिन का खेल खत्म होने तक जो रूट के साथ पिच पर डटे रहे. स्टम्प्स तक वह रूट के साथ 57 रन की साझेदारी कर चुके थे. आज दूसरे दिन उन्होंने रूट के साथ शतकीय साझेदारी पूरी कर इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने 4, आकाश दीप ने 3, सिराज ने 2 और अश्विन ने एक विकेट चटकाया.

यह भी पढ़ें...

IPL 2024: दिल्ली का होम ग्राउंड वाइजैग, 10 शहर और 21 मैच...जानिए आईपीएल 2024 के शेड्यूल में क्या है खास; जानें सबकुछ

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live Score: IND vs SL पहले टेस्ट के आखिरी दिन का खेल शुरू, भारत जीत से 6 विकेट दूर
Live Score: IND vs SL पहले टेस्ट के आखिरी दिन का खेल शुरू, भारत जीत से 6 विकेट दूर
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget