एक्सप्लोरर

IPL 2024: दिल्ली का होम ग्राउंड वाइजैग, 10 शहर और 21 मैच...जानिए आईपीएल 2024 के शेड्यूल में क्या है खास; जानें सबकुछ

IPL: लोकसभा चुनाव के कारण इस बार आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी नहीं हो सका. अभी 74 में से केवल 21 मैचों की तारीखें सामने आई हैं. दिल्ली का होम ग्राउंड भी बदला गया है.

IPL 2024 Schedule: BCCI ने गुरुवार (22 फरवरी) को आईपीएल 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया. 22 मार्च से दुनिया की इस सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का नया सीजन शुरू होगा. पहला मुकाबला गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) के बीच खेला जाएगा. CSK के होम ग्राउंड यानी चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक में यह मैच आयोजित होगा.

इस बार आईपीएल शेड्यूल के साथ कुछ दिलचस्प बाते हैं. दरअसल, इस बार पूरा आईपीएल शेड्यूल जारी नहीं किया गया है. अभी केवल 21 मैचों का शेड्यूल सामने आया है. BCCI ने 22 मार्च से 7 अप्रैल के बीच का ही शेड्यूल दिया है. आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अभी केवल 17 दिनों का शेड्यूल जारी किया गया है. माना जा रहा है कि 10 अप्रैल से लोकसभा चुनाव में प्रथम चरण की वोटिंग शुरू हो सकती है.

इस शेड्यूल की सबसे बड़ी बात यह रही कि दिल्ली कैपिटल्स का होम ग्राउंड वाइजैग यानी विशाखापट्टनम के डॉक्टर वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम को बनाया गया है. यह फैसला भी लोकसभा चुनाव को देखते हुए ही लिया गया है. हो सकता है कि वोटिंग के प्रथम चरण में दिल्ली में चुनाव हो जाएं और उसके बाद दिल्ली कैपिटल्स अपने बाकी बचे हुए मुकाबले अपने होम ग्राउंड यानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेले.

17 दिनों में किसके हिस्से कितने मैच?

सामने आए शेड्यूल के तहत शुरुआती 17 दिनों के दौरान 10 शहरों में सभी 10 टीमों के बीच कुल 21 मैच खेले जाएंगे. यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स की टीम सबसे ज्यादा यानी 5-5 मैच खेलेगी. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स को चार-चार मैच खेलने को मिलेंगे. जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के हिस्से महज तीन मैच आएंगे.

ऐसा माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ जब देश में आचार संहिता लागू होगी और चुनाव की तारीखें सामने आएंगी. इसके बाद आईपीएल के बाकी मुकाबलों का शेड्यूल जारी होगा. आईपीएल 2024 भी आईपीएल के 2023 सीजन की तरह 74 मैच खेले जाएंगे. यानी अभी 53 मैचों का शेड्यूल आना बाकी है.

ऐसा है 21 मैचों का शेड्यूल

मार्च 23 पंजाब किंग्स दिल्ली कैपिटल्स मोहाली
मार्च 23 कोलकाता नाइटराइडर्स सनराइजर्स हैदराबाद कोलकाता
मार्च 24 राजस्थान रॉयल्स लखनऊ सुपर जायंट्स जयपुर
मार्च 24 गुजरात टाइटंस मुंबई इंडियंस अहमदाबाद
मार्च 25 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पंजाब किंग्स बेंगलुरु
मार्च 26 चेन्नई सुपर किंग्स गुजरात टाइटंस चेन्नई
मार्च 27 सनराइजर्स हैदराबाद मुंबई इंडियंस हैदराबाद
मार्च 28 राजस्थान रॉयल्स दिल्ली कैपिटल्स जयपुर
मार्च 29 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर कोलकाता नाइटराइडर्स बेंगलुरु
मार्च 30 लखनऊ सुपर जायंट्स पंजाब किंग्स लखनऊ
मार्च 31 गुजरात टाइटंस सनराइजर्स हैदराबाद अहमदाबाद
मार्च 31 दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई सुपर किंग्स विशाखापत्तनम
अप्रैल 1 मुंबई इंडियंस राजस्थान रॉयल्स मुंबई
अप्रैल 2 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लखनऊ सुपर जायंट्स बेंगलुरु
अप्रैल 3 दिल्ली कैपिटल्स कोलकाता नाइटराइडर्स विशाखापत्तनम
अप्रैल 4 गुजरात टाइटंस पंजाब किंग्स अहमदाबाद
अप्रैल 5 सनराइजर्स हैदराबाद चेन्नई सुपर किंग्स हैदराबाद
अप्रैल 6 राजस्थान रॉयल्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जयपुर
अप्रैल 7 मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स मुंबई
अप्रैल 7 लखनऊ सुपर जायंट्स गुजरात टाइटंस लखनऊ

यह भी पढ़ें...

WPL 2024 Opening Ceremony: शाहिद कपूर से लेकर कार्तिक आर्यन तक, WPL ओपनिंग सेरेमनी में ये सितारे बिखेरेंगे जलवा; जानें कहां देख सकेंगे लाइव

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget