एक्सप्लोरर

Shivam Dubey: चार साल से हो रहे टीम से अंदर-बाहर, क्या अब परमानेंट जगह बनाने की तैयारी में हैं शिवम दुबे?

Shivam Dubey In T20: शिवम दुबे ने आईपीएल 2022 से अपनी बल्लेबाजी अंदाज में कुछ बड़े फेरबदल किए. अब वह टी20 क्रिकेट में धमाकेदार बल्लेबाज के तौर पर पहचान बना रहे हैं.

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच गुरुवार (11 जनवरी) को खेले गए टी20 मुकाबले में शिवम दुबे ने हरफनमौला प्रदर्शन किया. पहले उन्होंने गेंदबाजी में दो ओवर करते हुए महज 9 रन दिए और अफगान कप्तान इब्राहिम जादरान को पवेलियन भेजा, बाद में उन्होंने बल्लेबाजी में 40 गेंद पर 60 रन जड़ते हुए टीम इंडिया को आसान जीत दिला दी. इस ऑलराउंडर परफॉर्मेंस ने शिवम को 'प्लेयर ऑफ दी मैच' का अवॉर्ड भी दिलाया.

शिवम दुबे एक ताबड़तोड़ बल्लेबाज हैं और मध्यम तेज गति से गेंद भी फेंकते हैं. घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन ने उन्हें पहली बार भारतीय टीम में जगह दिलाई थी. नवंबर 2019 में उन्होंने पहला इंटरनेशनल मैच खेला था. बांग्लादेश के खिलाफ दिल्ली में हुए टी20 मुकाबले से उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी. हालांकि इसके बाद शिवम अपना स्थान टीम इंडिया में परमानेंट नहीं बना पाए.

पिछले चार सालों में यह ऑलराउंडर लगातार टीम इंडिया से अंदर-बाहर होता रहा है. इन्हें लंबे-लंबे अंतराल के बाद भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में जगह मिली. इसका कारण यह है कि यह खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में मिले मौकों को अच्छे से भूना नहीं पाया. आईपीएल के भी शुरुआती तीन सीजन इनके लिए कुछ खास नहीं रहे. इस कारण भी वह टीम में एंट्री नहीं कर पाए. हालांकि आईपीएल के पिछले दो सीजन में दमदार परफॉर्मेंस ने उन्हें फिर से टीम इंडिया में जगह दिलाई और अब यह खिलाड़ी कुछ हद तक नियमित प्रदर्शन कर रहा है.

IPL 2022 से बदला बल्लेबाजी अंदाज
आईपीएल 2022 में शिवम ने 156 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए. हालांकि उनका बल्लेबाजी औसत 28.90 ही रहा. उन्होंने इस सीजन के 11 पारियों में कुल 289 रन बनाए. आईपीएल में यह पहली बार था जब शिवम का स्ट्राइक रेट 125 से ऊपर जा पाया था. दरअसल 2019 में आईपीएल डेब्यू करने वाले शिवम शुरुआत से ही बेहद धीमी बल्लेबाजी करते थे. घरेलू टूर्नामेंट में भी उनकी रन गति धीमी ही रही है लेकिन साल 2022 से उन्होंने अपने बल्लेबाजी करने का अंदाज बदला और इसका नतीजा थोड़ा बेहतर निकला.

IPL 2023 में मचा दिया धमाल
आईपीएल 2023 में तो शिवम ने धूम ही मचा दी. उन्होंने पहली बार आईपीएल सीजन के सभी मुकाबले खेले. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उन्होंने 16 मैचों में कुल 418 रन जड़े. इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 38 और स्ट्राइक रेट 158 रहा. उन्होंने इस दौरान चौके कम और छक्के ज्यादा लगाए. आईपीएल 2023 में 12 चौके और 35 छक्के जड़े. आईपीएल में इस धमाकेदार प्रदर्शन का फायदा शिवम को मिला और वह बीते साल से लगातार टीम इंडिया की टी20 स्क्वाड का हिस्सा बनते रहे.

टी20 वर्ल्ड कप की टिकट पाने की रेस में होंगे शिवम
इस साल उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी कुछ मौकों पर अच्छी पारियां भी खेली. बीती रात को अफगानिस्तान के खिलाफ पारी ने तो उन्हें टीम इंडिया की टी20 स्क्वाड में परमानेंट जगह बनाने का उम्मीदवार बना दिया. अगर अगले दो मुकाबलों में भी शिवम इसी तरह खेलते हैं और आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन बेहतर रहता है तो निश्चित तौर पर वह टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड का टिकट पाने के दावेदार हो सकते हैं.

शिवम दुबे के टी20 इंटरनेशनल आंकड़े
अब तक शिवम ने 19 टी20 इंटरनेशल खेले हैं और केवल दो अर्धशतक जमाए है. दूसरा अर्धशतक बीती रात (11 जनवरी) को आया है. इन 19 मुकाबलों की 12 पारियों में उन्होंने 35 की औसत और 139 के स्ट्राइक रेट से कुल 212 रन बनाए हैं. अपने इस छोटे से इंटरनेशनल करियर में शिवम ने 14 चौके और 11 छक्के जमाए हैं.

यह भी पढ़ें...

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच अगला टी20 कब और कहां? जानें टाइमिंग से लेकर वेन्यू तक की A टू Z डिटेल

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स वनडे में बेन डकेट की ऐतिहासिक पारी, इंग्लैंड ने भारत को दिया 388 रनों का लक्ष्य, कौन जीतेगा सीरीज?
लॉर्ड्स में बेन डकेट की ऐतिहासिक पारी, इंग्लैंड ने भारत को दिया 388 का लक्ष्य, कौन जीतेगा सीरीज?
लंका प्रीमियर लीग में गिरफ्तार भारतीय क्रिकेटर पर आया अपडेट, 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड; जानें पूरा मामला
लंका प्रीमियर लीग में गिरफ्तार भारतीय क्रिकेटर पर आया अपडेट, 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
क्या क्रिकेट के इतिहास के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर थे गैरी सोबर्स? आंकड़ों में देखिए कैसा रहा करियर
क्या क्रिकेट के इतिहास के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर थे गैरी सोबर्स? आंकड़ों में देखिए कैसा रहा करियर

वीडियोज

Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Dehradun Weather News: मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget