एक्सप्लोरर

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी में ऐसी दिख सकती है टीम इंडिया, मोहम्मद शमी-श्रेयस अय्यर का होगा मेगा रिटर्न?

ICC Champions Trophy 2025 Squads: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन अगले साल फरवरी-मार्च महीने में होगा. जानिए भारतीय स्क्वाड में किन खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है?

India Squad Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए हाइब्रिड मॉडल पर मोहर तो लग गई है, लेकिन अभी तक शेड्यूल की घोषणा नहीं हो सकी है. यह जरूर तय हो गया है कि भारत अपने सारे मैच दुबई में खेलेगा, वहीं अन्य सभी मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाएंगे. हाल ही में इंग्लैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपने स्क्वाड की घोषणा कर दी है, लेकिन इस बीच भारतीय टीम पर भी सबकी नजरें टिकी होंगी. चूंकि टूर्नामेंट सब-कॉन्टिनेंट में खेला जा रहा है, इसलिए टीम इंडिया को खासतौर पर गेंदबाजी में स्पिन और तेज गेंदबाजी का बढ़िया कॉम्बिनेशन तैयार करना होगा.

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत का संभावित स्क्वाड

चूंकि चैंपियंस ट्रॉफी वनडे फॉर्मेट में खेली जाएगी, इसलिए ओपनिंग का भार रोहित शर्मा और शुभमन गिल संभाल सकते हैं. रोहित अपने करियर में 11 हजार रन पूरे करने के करीब हैं, दूसरी ओर वनडे क्रिकेट में गिल का औसत 58.20 का है. टीम इंडिया को यदि बैकअप सलामी बल्लेबाज की जरूरत पड़ती है तो केएल राहुल को विकल्प के तौर पर देखा जा सकता है.

मिडिल ऑर्डर पर नजर डालें तो तीसरे क्रम पर विराट कोहली बैटिंग करेंगे. चौथे नंबर पर ऋषभ पंत आ सकते हैं, लेकिन पांचवें क्रम पर अभी सवालिया निशान लगे हैं. याद दिला दें कि इसी साल श्रीलंका के खिलाफ श्रेयस अय्यर की टीम इंडिया में वापसी हुई थी, जहां उन्हें नंबर-5 पर भी खेलते हुए देखा गया था. उन्होंने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 9 मैचों में 345 रन बनाए हैं, वहीं विजय हजारे ट्रॉफी के पहले ही मैच में 114 रनों की नाबाद पारी खेल सनसनी मचाई थी.

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर का पहला विकल्प हार्दिक पांड्या होंगे, वहीं स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर रवींद्र जडेजा की टीम में जगह लगभग पक्की लग रही है. बॉलिंग डिपार्टमेंट पर नजर डालें तो जडेजा के अलावा वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को भी स्क्वाड में जगह दी जा सकती है, लेकिन मैनेजमेंट को परिस्थिति अनुसार प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन तैयार करना होगा.

भारतीय टीम को उम्मीद होगी कि चैंपियंस ट्रॉफी तक मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट हो चुके होंगे. शमी 2023 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे. उन्होंने मात्र 7 मैचों में 24 विकेट चटका डाले थे. तेज गेंदबाजी में उनके साथ जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा का भी चयन हो सकता है.

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत का संभावित स्क्वाड: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज.

यह भी पढ़ें:

Ravindra Jadeja: नहीं थम रहा हिंदी-इंग्लिश मामले का विवाद, क्या रवींद्र जडेजा की वजह से रद्द हुआ टी20 मैच?

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 2nd Test Live Score: दूसरे सेशन का खेल शुरू, शुभमन गिल और पडिक्कल क्रीज पर मौजूद
Live: दूसरे सेशन का खेल शुरू, शुभमन गिल और पडिक्कल क्रीज पर मौजूद
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget