एक्सप्लोरर

फिर हुआ अनिल कुंबले जैसा कारनामा, इस भारतीय ने एक पारी में लिए सभी 10 विकेट

Cooch Behar Trophy Under 19: कूच बिहार ट्रॉफी में एक गेंदबाज ने एक ही पारी में 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है. इस गेंदबाज ने इसी मुकाबले में हैट्रिक भी ली.

Suman Kumar 10 Wickets Cooch Behar Trophy: बिहार का समस्तीपुर शहर तब चर्चाओं में आया था जब IPL 2025 मेगा ऑक्शन में 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था. अब इसी शहर से आने वाले सुमन कुमार ने एक ही पारी में सभी 10 विकेट लेकर ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया है. कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 टूर्नामेंट में राजस्थान के खिलाफ मैच में बिहार के लिए खेलते हुए कुमार ने 10 विकेट लिए हैं. उनका यह कारनामा इसलिए भी यादगार बना क्योंकि पारी के 36वें ओवर में उन्होंने हैट्रिक भी ली है.

पटना के मोईन उल हक स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच की पहली पारी में बिहार ने 467 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. बिहार के लिए दीपेश गुप्ता ने नाबाद 183 रन और पृथ्वी राज ने भी 128 रनों की पारी खेली थी. जवाब में राजस्थान को शुरुआत तो अच्छी मिली, लेकिन सुमन कुमार ने ऐसा कहर बरपाया कि उन्होंने राजस्थान टीम के सभी 10 विकेट चटका डाले. उन्होंने 33.5 ओवर गेंदबाजी की, जिनमें उन्होंने 53 रन देकर 10 विकेट लिए. भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले इंटरनेशल क्रिकेट में ऐसा कारनामा कर चुके हैं.

36वें ओवर में हैट्रिक

सुमन कुमार ने पारी के 36वें ओवर में हैट्रिक भी ली. उन्होंने मोहित भगतानी, अनस और फिर सचिन शर्मा को लगातार तीन गेंदों पर आउट किया. ये भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट के मौजूदा सीजन में दूसरा मौका है जब किसी गेंदबाज ने एक ही पारी में 10 विकेट लिए हों. उनसे पहले रणजी ट्रॉफी 2024-2025 में हरियाणा के लिए खेलते हुए अंशुल कंबोज ने केरल के खिलाफ भिड़ंत में सभी 10 विकेट लिए थे.

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने सुमन कुमार की तारीफ में कहा, "सुमन कुमार द्वारा एक ही पारी में 10 विकेट लेना बिहार क्रिकेट के लिए गौरव का विषय है. उनकी स्किल और क्रिकेट को लेकर प्रतिबद्धता बिहार में क्रिकेट के बढ़ते स्तर को दर्शाता है. यह दर्शाता है कि बिहार राज्य अब राष्ट्रीय स्तर पर बढ़िया खिलाड़ियों को तैयार कर रहा है."

यह भी पढ़ें:

NZ पर इंग्लैंड की जीत के बाद कितनी बदली WTC प्वाइंट्स टेबल? जानें अब कौन-कौन है फाइनल में पहुंचने का दावेदार

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास, इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास, इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
आकिब नबी को टीम में शामिल नहीं करने पर भड़के इरफान पठान, दिया ये बयान
आकिब नबी को टीम में शामिल नहीं करने पर भड़के इरफान पठान, दिया ये बयान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget