एक्सप्लोरर

NZ पर इंग्लैंड की जीत के बाद कितनी बदली WTC प्वाइंट्स टेबल? जानें अब कौन-कौन है फाइनल में पहुंचने का दावेदार

WTC 2025 Points Table: इंग्लैंड की पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड पर जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के समीकरण बदल गए हैं. जानें भारत की स्थिति पर क्या असर पड़ा है?

Latest WTC Points Table 2025: इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया है. इंग्लिश टीम की इस जीत में सबसे बड़ा योगदान ब्राइडन कार्स का रहा, जिन्होंने मैच में कुल 10 विकेट झटके हैं. न्यूजीलैंड की इस हार से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में काफी कुछ बदल गया है. चूंकि कीवी टीम WTC फाइनल की रेस में बनी हुई थी, लेकिन पहला टेस्ट हारने से उसकी उम्मीदों को झटका लगा है. यहां जानिए क्या इंग्लैंड की इस ऐतिहासिक जीत से टेस्ट चैंपियनशिप की फाइनल की रेस पर क्या असर पड़ा है.

बताते चलें कि इंग्लैंड पहले ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस से बाहर हो चुका है. मगर उसके हाथों में इतनी पावर है कि वो कीवी टीम की फाइनल की सभी उम्मीदों को समाप्त कर सकता है. इंग्लैंड अभी 43.75 पॉइंट्स प्रतिशत के साथ टेबल में छठे स्थान पर है. वहीं न्यूजीलैंड का पॉइंट्स प्रतिशत 50 है और टीम चौथे स्थान पर कायम है. क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले मैच में ब्राइडन कार्स ने 10 विकेट और हैरी ब्रूक ने 171 रनों की शतकीय पारी खेल सनसनी मचाई थी.

भारत अब भी टॉप पर

इंग्लैंड की इस विशाल जीत का भारत पर कोई असर नहीं पड़ा है. टीम इंडिया 61.11 पॉइंट्स प्रतिशत के साथ अब भी टेबल में टॉप पर बनी हुई है, वहीं श्रीलंका के खिलाफ 233 रनों की विशाल जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर आ गया था, जिसका पॉइंट्स प्रतिशत 59.26 है. ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर खिसक गया है, जिसका पॉइंट्स प्रतिशत 57.69 है. न्यूजीलैंड चौथे और श्रीलंकाई टीम पांचवें नंबर पर विराजमान है. न्यूजीलैंड की इस हार से ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीकी टीम को राहत मिली होगी. क्योंकि इससे उनकी फाइनल में जाने की उम्मीद बढ़ गई है. इंग्लैंड पहले ही बाहर है, वहीं न्यूजीलैंड अगर टेस्ट सीरीज के अगले दोनों मैच भी हार जाती है तो कीवी टीम फाइनल की रेस से पूरी तरह बाहर हो जाएगी.

यह भी पढ़ें:

इंग्लैंड ने T20 की तरह जीता टेस्ट, न्यूजीलैंड को बुरी तरह धोया; RCB के खिलाड़ी ने जड़ा धुआंधार अर्धशतक

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री
मोहम्मद सिराज के समर्थन में आए आकाश चोपड़ा, अजीत अगरकर पर बुरी तरह भड़के; जानें क्या कहा
मोहम्मद सिराज के समर्थन में आए आकाश चोपड़ा, अजीत अगरकर पर बुरी तरह भड़के
तीसरे वनडे में लॉर्ड्स पर टूटेंगे 3 बहुत बड़े रिकॉर्ड, विराट और रोहित दोनों रचेंगे इतिहास
तीसरे वनडे में लॉर्ड्स पर टूटेंगे 3 बहुत बड़े रिकॉर्ड, विराट और रोहित दोनों रचेंगे इतिहास

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget