एक्सप्लोरर

IND vs AUS 3rd Test: एडिलेड के मुकाबले ब्रिसबेन में कैसी मिलेगी पिच? क्या टीम इंडिया कर पाएगी कमबैक

Border Gavaskar Trophy 2024-25: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर है. अब दोनों टीमों का अगला टेस्ट मैच ब्रिसबेन में खेला जाना है. क्या टीम इंडिया कमबैक कर पाएगी?

BGT 2024-25 IND vs AUS 3rd Test Pitch Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. जिसमें से दो मैच खेले जा चुके हैं. पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला गया था, जिसे भारत ने 295 रनों से जीत लिया था. दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में खेला गया था, जिसमें भारत को 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था. अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर है.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच 14 दिसंबर से 18 दिसंबर तक खेला जाना है. जो ब्रिसबेन के गाबा क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. ऐसे में यह जानना दिलचस्प होगा कि गाबा ग्राउंड की पिच कैसी रहती है और क्या भारत ब्रिसबेन में वापसी कर पाएगा.

कैसी है गाबा की पिच?
गाबा की पिच तेज गेंदबाजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. यहां तेज गेंदबाजों को अच्छा उछाल और स्विंग मिलता है, जिससे शुरुआती ओवर बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण हो जाते हैं. हालांकि, पिच का उछाल इतना सटीक होता है कि बल्लेबाज भी शॉट खेलने में आत्मविश्वास महसूस करते हैं.

गाबा में टेस्ट मैचों के कुछ अहम रिकॉर्ड्स

  • कुल टेस्ट मैच: 68
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के जीतने के मैच: 26
  • पहले गेंदबाजी करने वाली टीम के जीतने के मैच: 27
  • औसत पहली पारी का स्कोर: 327
  • सबसे बड़ा स्कोर: 645 रन (ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, 1946)
  • सबसे छोटा स्कोर: 58 रन (ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, 1936)
  • सबसे बड़ी जीत: भारत ने 329 रन का लक्ष्य हासिल कर ऑस्ट्रेलिया को हराया.
  • सबसे छोटा डिफेंड किया स्कोर: 122 रन (इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया).

क्या टीम इंडिया कर पाएगी वापसी?
गाबा में टीम इंडिया के लिए चुनौती आसान नहीं होगी. बल्लेबाजों को शुरुआती ओवरों में संभलकर खेलना होगा, जबकि तेज गेंदबाजों को पिच की उछाल और स्विंग का फायदा उठाना होगा. गाबा की तेज आउटफील्ड और अनूठी खेल परिस्थितियां इसे रोमांचक मैचों का केंद्र बनाती हैं.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रित बुमरा (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुबमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) ), आर अश्विन, आर जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर

रिजर्व: मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद

यह भी पढ़ें:
Adelaide Test Siraj-Head Clash: मोहम्मद सिराज और ट्रेविस हेड के विवाद ने पकड़ी आग, ICC करेगा कार्रवाई?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मैंने शाहिद अफरीदी से झगड़ा किया, शोएब अख्तर ने खोला 2011 वर्ल्ड कप का राज
मैंने शाहिद अफरीदी से झगड़ा किया, शोएब अख्तर ने खोला 2011 वर्ल्ड कप का राज
भारत का छठा विकेट गिरा, रवींद्र जडेजा आउट; ध्रुव ओर सुथार क्रीज पर मौजदू
भारत का छठा विकेट गिरा, रवींद्र जडेजा आउट; ध्रुव ओर सुथार क्रीज पर मौजदू
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, भारत के साथ इस दिन भिड़ंत
एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, भारत के साथ इस दिन भिड़ंत

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget