एक्सप्लोरर

Asian Games 2018, Day 9: 1962 के बाद फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी पीवी सिंधु, यामागुची को सेमीफाइनल में हराया

पीवी सिंधु ने यामागुची को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बना लिया है. सिंधु भारत की तरफ से फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई है.

जकार्ता: 18वें एशियन गेम्स का आज 9वां दिन है. 8वें दिन भारत को 5 सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल मिले. इस दिन भारत एक भी गोल्ड मेडल नहीं जीत पाया. 9वें दिन की अगर बात करें तो बैडमिंटन में भारत को हार मिली है जहां सायना को सेमीफाइनल में चाइनीज ताइपे ने हरा दिया. सायना को मुकाबले में ब्रॉन्ज मेडल मिला है. वीमंस सिंगल के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पीवी सिंधु और अकाने यामागुची के बीच मुकाबला था. जहां पीवी सिंधु ने यामागुची को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बना लिया है. सिंधु भारत की तरफ से फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई है. इस मुकाबले के बाद पीवी सिंधु अब गोल्ड मेडल के लिए फाइनल में भिड़ेंगी. 20-10 के स्कोर पर पीवी सिंधु ने अपना फाइनल सेट जीतकर इतिहास रच दिया. बता दें कि 1962 के बाद अभी तक कोई भी खिलाड़ी ब्रॉन्ज मेडल से आगे नहीं पहुंच पाया था. पीवी सिंधु ने ऐसा कर इतिहास रच दिया है. जीत के बाद ये पहला मौका होगा जब उन्हें सिल्वर मेडल हासिल हो सकता है और अगर वो फाइनल जीत गई तो वो भारतीय बैडमिंटन के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बना देंगी. फाइनल में उनका मुकाबला चीनी ताइपे की ताइ जु यिंग से होगा. पहले ही गेम से ही दोनों के बीच बराबरी की टक्कर देखी गई. अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी के खेल से परिचित सिंधु ने इसका फायदा उठाते हुए उनके खिलाफ स्कोर 8-8 से बराबर किया और इसके बाद 13-9 से बढ़त ले ली.  वर्ल्ड नम्बर-3 भारतीय खिलाड़ी ने यामागुची पर इस बढ़त को बनाए रखा और अंत में पहला गेम 22 मिनटों के भीतर 21-17 से अपने नाम कर लिया. दूसरे गेम में भी दोनों को बराबरी का संघर्ष करते देखा गया. हालांकि, अपने कद का फायदा उठाते हुए सिंधु बढ़त हासिल करने की कोशिश कर रही थी. यामागुची अपनी फुर्ति से सिंधु को उनके हर हमले का जवाब दे रही थी. रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता सिंधु ने यामागुची की गलतियों का फायदा उठाया और उनके खिलाफ 10-6 की बढ़त हासिल कर ली. यहां जापान की खिलाड़ी ने वापसी की और सिंधु पर दबाव बनाते हुए 12-10 की बढ़त हासिल कर ली और 22 मिनट में सिंधु को 21-15 से हराकर दूसरे गेम जीतकर 1-1 से बराबरी कर ली. सिंधु ने तीसरे गेम में यामागुची पर अपना दबाव बनाने की कोशिश करते हुए 9-4 की बढ़त बनाई. जापानी खिलाड़ी के खिलाफ इस बढ़त को बनाए रखते हुए सिंधु ने तीसरा गेम 21-10 से जीता. इस हार के कारण यामागुची को कांस्य से संतोष करना पड़ा है. यह एशियाई खेलों में उनका पहला पदक है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
CWG 2026 के पदक विजेताओं से मिले PM मोदी, दिया ये संदेश
CWG 2026 के पदक विजेताओं से मिले PM मोदी, दिया ये संदेश
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget