एक्सप्लोरर

20 साल के लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में वर्ल्ड के नंबर तीन खिलाड़ी को दी मात; क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

इस साल जनवरी में इंडिया ओपन का खिताब जीतने वाले और पिछले हफ्ते जर्मन ओपन के उप विजेता अल्मोड़ा के 20 वर्षीय लक्ष्य सेन ने तीसरी वरीयता प्राप्त एंटोनसेन पर 21-16, 21-18 से जीत दर्ज की.

All England Badminton Championship: विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता भारतीय स्टार लक्ष्य सेन ने गुरुवार को विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसेन को सीधे गेम में हराकर ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. 

इस साल जनवरी में इंडिया ओपन का खिताब जीतने वाले और पिछले हफ्ते जर्मन ओपन के उप विजेता अल्मोड़ा के 20 वर्षीय लक्ष्य सेन ने तीसरी वरीयता प्राप्त एंटोनसेन पर 21-16, 21-18 से जीत दर्ज की. एंटोनसेन विश्व चैंपियनशिप में दो बार के पदक विजेता हैं. सेन और एंटोनसेन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहली बार आमने सामने थे. 

क्वार्टर फाइनल में सेन का सामना हांगकांग के आठवें वरीय एनजी का लोंग एंगस या चीन के लू गुआंग जू से होगा. इससे पहले भारत की साइना नेहवाल महिला एकल के दूसरे दौर में तीन गेम तक चले रोमांचक मैच में दूसरी वरीयता प्राप्त जापानी खिलाड़ी अकाने यामागुची से हार गयीं. 

विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना को 50 मिनट तक चले मैच में यामागुची से 14-21 21-17 17-21 से हार का सामना करना पड़ा. साइना पिछले सप्ताह जर्मन ओपन में थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन से सीधे गेम में हार गयी थी. 

सेन ने अपनी तकनीकी दक्षता का शानदार नमूना पेश किया और एंटोनसेन को नेट से दूर रखा. उन्होंने पहले गेम में ब्रेक तक 11-9 से बढ़त हासिल कर ली थी. इसके बाद भी उन्होंने अपनी बढ़त बरकरार रखी और पहला गेम आसानी से अपने नाम किया. 

दूसरे गेम में सेन ने 9-5 की बढ़त बनायी और ब्रेक तक भी चार अंक की बढ़त कायम रखी. एंटोनसेन ने लगातार छह अंक बनाकर स्कोर 14-14 किया जिसके बाद यह 16-16 हो गया. सेन ने जल्द ही दो अंक बनाकर 18-16 से बढ़त बनायी और क्रास कोर्ट स्मैश से तीन मैच प्वाइंट हासिल किये. एंटोनसेन ने लंबी रैली के बाद एक मैच प्वाइंट बचाया लेकिन इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने उन्हें मौका नहीं दिया और अंतिम आठ में अपनी जगह सुरक्षित की. 

यह भी पढ़ें- 

IPL 2022: केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक करेंगे ओपनिंग, जानें कैसी हो सकती है लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन

IPL 2022: एमएस धोनी से लेकर श्रेयस अय्यर तक, जानें सभी 10 टीमों के कप्तानों की सैलरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की धमाकेदार शुरुआत, 21 साल के आयुष ने रचा इतिहास
बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की धमाकेदार शुरुआत, 21 साल के आयुष ने रचा इतिहास
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget