एक्सप्लोरर

IPL 2022: केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक करेंगे ओपनिंग, जानें कैसी हो सकती है लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन

IPL 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स अपना पहला मैच 28 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी. इससे पहले जानिए लखनऊ की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

Lucknow Super Giants Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीज़न का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज़ 28 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ करेगी. इससे पहले जानिए लखनऊ की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है. 

केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक करेंगे ओपनिंग 

आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए केएल राहुल और  क्विंटन डिकॉक पारी की शुरुआत करेंगे. वहीं तीन नंबर पर मनीष पांडे का खेलना भी तय है. डिकॉक इससे पहले मुंबई इंडियंस और मनीष पांडे सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे. 

ऐसा होगा मिडिल ऑर्डर 

मिडिल ऑर्डर में मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या और जेसन होल्डर जैसे ऑलराउंडर खिलाड़ी दिखेंगे. स्टोइनिस को लखनऊ ने नीलामी से पहले ही खरीदा था. वह चार नंबर पर बल्लेबाज़ी करेंगे. वहीं क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर और दीपक हुड्डा फिनिशर की भूमिका में दिखेंगे.

बेहद मज़बूत है गेंदबाजी विभाग

गेंदबाजी विभाग की बात करें तो रवि बिश्नोई, के गौतम और क्रुणाल पांड्या स्पिन विभाग संभालेंगे. वहीं तेज़ गेंदबाज़ी आवेश खान, मार्क वुड और जेसन होल्डर के कंधो पर रहने की उम्मीद है. आवेश खान को लखनऊ ने नीलामी में 10 करोड़ रुपये में खरीदा था. वहीं वुड के लिए 7.50 करोड़ रुपये खर्च किए थे.

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल (कप्तान), मनीष पांडे, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, मार्क वुड, आवेश खान और रवि बिश्नोई. 

लीग स्टेज में लखनऊ सुपर जायंट्स का पूरा शेड्यूल- (Lucknow Super Giants Full Schedule 2022)

 1- 28 मार्च- बनाम गुजरात टाइटंस (वानखेड़े स्टेडियम- शाम 7.30 बजे)
2- 31 मार्च- बनाम बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (सीसीआई - शाम 7.30 बजे)
3- 4 अप्रैल बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (डीवाई पाटिल स्टेडियम- शाम 7.30 बजे)
4- 7 अप्रैल बनाम दिल्ली कैपिटल्स (डीवाई पाटिल स्टेडियम- शाम 7.30 बजे)
5- 10 अप्रैल बनाम राजस्थान रॉयल्स (वानखेड़े स्टेडियम - शाम 7.30 बजे)
6- 16 अप्रैल बनाम मुंबई इंडियंस (सीसीआई - दोपहर 3.30 बजे)
7- 19 अप्रैल बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (डीवाई पाटिल स्टेडियम - शाम 7.30 बजे) 
8- 24 अप्रैल बनाम मुंबई इंडियंस (वानखेड़े स्टेडियम - शाम 7.30 बजे)
9- 29 अप्रैल बनाम पंजाब किंग्स (एमसीए स्टेडियम, पुणे - शाम 7.30 बजे)
10- 1 मई बनाम दिल्ली कैपिटल्स (वानखेड़े स्टेडियम - दोपहर 3.30 बजे)
11- 7 मई बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (एमसीए स्टेडियम, पुणे - शाम 7.30 बजे)
12- 10 मई बनाम गुजरात टाइटन्स (एमसीए स्टेडियम, पुणे - शाम 7.30 बजे) 
13- 15 मई बनाम राजस्थान रॉयल्स (सीसीआई - शाम 7.30 बजे)
14- 18 मई बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (डीवाई पाटिल स्टेडियम - शाम 7.30 बजे). 

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की पूरी टीम- मयंक यादव (20 लाख रुपये), एविन लुइस (2 करोड़ रुपये), आवेश खान (10 करोड़ रुपये), जेसन होल्डर (8.75 करोड़ रुपये), क्रुणाल पांड्या (8.25 करोड़ रुपये), मार्क वुड (7.50 करोड़ रुपये), क्विंटन डिकॉक (6.75 करोड़ रुपये), मनीष पांडे (4.60 करोड़ रुपये), दीपक हुड्डा (5.75 करोड़ रुपये), करण शर्मा (20 लाख रुपये), काइल मेयर्स (50 लाख रुपये), आयुष बडोनी (20 लाख रुपये), मोहसिन खान (20 लाख रुपये), मनन वोहरा (20 लाख रुपये), शाहबाज नदीम (50 लाख रुपये), दुशमंता चमीरा (2 करोड़ रुपये), कृष्णप्पा गौतम (90 लाख रुपये), अंकित राजपूत (50 लाख रुपये), केएल राहुल (17 करोड़ रुपये), मार्कस स्टोइनिस (9.20 करोड़ रुपये), रवि बिश्नोई (4 करोड़ रुपये).

यह भी पढ़ें- 

IPL 2022: एमएस धोनी से लेकर श्रेयस अय्यर तक, जानें सभी 10 टीमों के कप्तानों की सैलरी

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वर्ल्ड कप में कैसे 11 मैच खेलोगे', इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद शुभमन गिल ने पूछा तीखा सवाल
'वर्ल्ड कप में कैसे 11 मैच खेलोगे', इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद शुभमन गिल ने पूछा तीखा सवाल
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से जसप्रीत बुमराह बाहर; बदल गई पूरी प्लेइंग 11
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से बुमराह बाहर; बदल गई प्लेइंग 11

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget