बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और फैशन डिजाइनर नताशा दलाल शादी के बंधन में बंध गए हैं. इस मौके पर वरुण के रिश्तेदारों मे मीडिया को बताया कि उन्होंने वरुण को इतना खुश कभी नहीं देखा जितने वो अपनी शादी में दिखाई दिए.
2/12
बचपन के दोस्त वरुण धवन और नताशा दलाल आज परंपरागत हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लेकर एक-दूजे के हो गए.
3/12
ऐसे में वरुण धवन ने जहां दिल खोल कर तैयारियां की थीं तो वहीं उन्होंने जश्न भी जमकर मनाया.
4/12
शादी के बाद रिसॉर्ट के बाहर मीडिया के सामने अपना पहला लुक साझा करने आए वरुण और नताशा बेहद खुश नजर आए.
5/12
अब दोनों की शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वरुण ने सभी के साथ शेयर की है. जिसके बाद बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है.
6/12
वहीं, पेशे से खुद एक फैशन डिजाइनर नताशा दलाल ने अपना ही डिजाइन किया हुआ डिजाइनर लहंगा पहना.
7/12
वरुण धवन ने शादी के इस खास मौके पर रिश्ते में अपने मामा लगने वाले और जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ खास शेरवानी पहना हुआ था.
8/12
परिणय सूत्र में बंधने के बाद दूल्हा और दुल्हन ने रात तकरीबन 10:30 बजे शादी के वेन्यू 'द मैन्शन हाउस' से साथ में बाहर गेट पर आकर अपना फर्स्ट लुक मीडिया के साथ साझा किया.
9/12
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सभी मीडिया पर्सन्स को खास ख्याल रखा गया.
10/12
आगे की स्लाइड्स में देखिए दूल्हा-दुल्हन बने वरुण-नताशा की वेडिंग वेन्यू से सामने आई खास तस्वीरें.
11/12
फैंस को वरुण नताशा का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है, और सोशल मीडिया पर उन्हें खूब बधाई संदेश मिल रहे हैं.
12/12
इस दौरान वरुण-नताशा ने वेडिंग वेन्यू के बाहर मौजूद मीडिया कर्मियों और पैप्स को मोतीचूर के लड्डू बांटे.