एक्सप्लोरर

अभी से बना लें धनतेरस का बजट, इन इलेक्ट्रिक आइटम्स को खरीदना फायदे का सौदा

अगर आप इस धनतेरस अपने घर कोई नया इलेक्ट्रिक गैजेट और होम अप्लायंसेज लाने की सोच रहे हैं. तो खरीदारी से पहले जान लें किन आइटम्स पर मिल रही है छूट और कौनसा अभी खरीदना है ज्यादा फायदेमंद.

धनतेरस और दिवाली अब बिल्कुल करीब हैं और बाजारों में रौनक दिखने लगी है. सालों से देश में धनतेरस पर कुछ नया खरीदने की परंपरा चली आ रही है. लेकिन अब लोग सिर्फ सोने-चांदी और बर्तनों ही नहीं खरीदते. आजकल ज्यादातर परिवार इस मौके पर घर की जरूरत से जुड़े इलेक्ट्रिक आइटम्स भी खरीदते हैं. अगर आप भी इस धनतेरस कुछ खरीदना चाहते हैं तो अभी से अपना बजट तय कर लें.

1/8
सबसे पहले बात करते हैं बड़े स्क्रीन वाले Smart टीवी की जिसके लिए फेस्टिव सीजन का इंतजार करते हैं. फेस्टिव सेल में 43 इंच से लेकर 55 इंच तक के 4K स्मार्ट टीवी पर कंपनियों ने कीमतें काफी घटा दी हैं. धनतेरस पर पुराना टीवी एक्सचेंज करके नया Smart टीवी खरीदना आपके लिए बढ़िया डील साबित हो सकती है.

2/8
इसी तरह वॉशिंग मशीन और डबल डोर रेफ्रिजरेटर खरीदना भी काफी फायदे का सौदा साबित हो सकता है. त्योहारों के सीजन में LG, Samsung, Whirlpool और Godrej जैसे बड़े ब्रांड्स अपने लेटेस्ट मॉडल्स पर अच्छा Cashback और लंबी Warranty दे रहे हैं. अगर आपके घर का फ्रिज या मशीन पुरानी हो चुकी है तो फाइव-स्टार रेटिंग वाले नए अप्लायंसेज लेकर आप हर महीने बिजली का बिल भी बचा सकते हैं.

3/8
किचन के लिए छोटे इलेक्ट्रिक आइटम्स भी धनतेरस की शॉपिंग लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. एयर फ्रायर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन कुकटॉप और मिक्सर ग्राइंडर जैसे उपकरणों पर इस समय पचास फीसदी तक की सीधी छूट मिल रही है. कम बजट में घर के लिए एक आइटम्स काफी फायदे का सौदा साबित हो सकते हैं.

4/8
सर्दियों की दस्तक शुरू होने वाली है इसलिए धनतेरस के मौके पर गीजर और रूम हीटर खरीदना बढ़िया फैसला होगा. अभी सीजन की शुरुआत होने और फेस्टिव ऑफर्स चलने की वजह से वॉटर हीटर और ब्लोअर काफी सस्ते दाम में मिल रहे हैं. दिसंबर और जनवरी की कड़ाके की ठंड में यही आइटम्स MRP पर खरीदने पड़ते हैं. इसलिए अभी इन्हें धनतेरस के मौके पर भी खरीदा जा सकता है.

5/8
सर्दियों के मौसम में हर साल दिल्ली-NCR समेत देश के कुछ बड़े शहरों हवा की क्वालिटी काफी खराब हो जाती है. ऐसे में कई लोगों को अपने घर पर Air Purifier का इस्तेमाल करना पड़ता है. तो साथ ही दिवाली के करीब आने के चलते घरों में सफाई भी जोरों पर होती है ऐसे में Cleaner की भी जरूरत होती है. इन दोनों ही गैजेट्स पर ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर शानदार फेस्टिव कॉम्बो डील्स मिल रही हैं.

6/8
पर्सनल गैजेट्स की बात करें तो नया 5G स्मार्टफोन और काम के लिए लैपटॉप खरीदने का इससे बेहतर समय पूरे साल नहीं मिलता. धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में नया फोन और लैपटॉप लेने वाले ग्राहकों के लिए कंपनियां फ्री एक्सेसरीज और स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन जैसे एक्स्ट्रा फायदे दे रही हैं. स्टूडेंट्स और ऑफिस जाने वालों के लिए यह अपनी पुरानी डिवाइस को कम कीमत में अपग्रेड करने का बढ़िया मौका है.

7/8
आपको कौनसा आइटम खरीदना चाहिए यह आपकी जरूरत पर डिपेंड करता है. लेकिन अगर कोई इलेक्ट्रिक आइटम स्पेशल ऑफर्स पर मिल रहा है तो लेने में कोई हर्ज नहीं है. शॉपिंग से पहले यह जरूर चेक कर लें कि आपके पास मौजूद किस Bank के Credit या Debit कार्ड पर 10 परसेंट का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन चुनकर आप बिना किसी एक्सट्रा ब्याज के महंगे अप्लायंसेज आसान मंथली किस्तों पर ले सकते हैं.

8/8
धनतेरस के दिन बाजारों में भारी भीड़ और स्टॉक खत्म होने की दिक्कत से बचने के लिए अभी से अपनी List फाइनल कर लें. Online प्लेटफॉर्म्स और नजदीकी शोरूम के ऑफर्स की आपस में तुलना जरूर करें. जिससे आपको सबसे सस्ती डील मिल सके. थोड़ी सी प्लानिंग और सही बजट के साथ अगर खरीदारी करते हैं तो फायदा ही फायदा है.

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

Sponsored Links by Taboola
Advertisement
Advertisement
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

स्मार्टफोन बाजार में डबल धमाका, Huawei और iQOO के नए फोन की एंट्री आज

अमेजॉन, फ्लिपकार्ट या Myntra, ऐसे करेंगे सर्च तो सबसे कम दिखेगा फोन का दाम

M6 चिप और AI के साथ Apple के नए MacBook Pro और iMac लॉन्च, जानें कीमत

कम स्टोरेज वाले Android फोन के लिए Truecaller का नया ऐप, जानें क्या है खास?
कम स्टोरेज वाले Android फोन के लिए Truecaller का नया ऐप, जानें क्या है खास?
Advertisement

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार

UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा

'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे

'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश

साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार

Embed widget