एक्सप्लोरर

हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम

बीजेपी नेता हरदीप पुरी केंद्रीय मंत्री बने रहेंगे. पार्टी ने उन्हें मध्य प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है. वो इस समय यूपी से राज्यसभा सदस्य हैं.

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी को बीजेपी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है. यानि वो मंत्री बने रहेंगे. उनके राज्यसभा का मौजूदा कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है. इससे पहले बुधवार (28 अक्टूबर) को बीजेपी ने उन्हें एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट से टिकट देने का ऐलान किया. पुरी यूपी से राज्यसभा सांसद हैं.

चुनाव आयोग (ECI) ने गुरुवार (22 अक्टूबर) को मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की घोषणा की थी. यहां 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. हरदीप पुरी मोदी सरकार में साल 2021 से पेट्रोलियम मंत्री हैं. वो शहरी विकास मंत्री भी रह चुके हैं.

यूपी में राज्यसभा चुनाव के दौरान लगने लगी थी अटकलें

आईएफएस अधिकारी रहे हरदीप पुरी जनवरी 2014 में बीजेपी में शामिल हुए थे. 2019 में बीजेपी ने उन्हें अमृतसर से उम्मीदवार बनाया, लेकिन कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला से हार गए.

पिछले दिनों जब बीजेपी ने यूपी में राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की तो, उसमें पुरी का नाम नहीं था. इसके बाद सवाल उठने लगे कि क्या हरदीप पुरी की मंत्री की कुर्सी जाएगी. साथ ही मोदी कैबिनेट के विस्तार की भी अटकलें लगने लगी. हालांकि इसपर अब विराम लग गया है.

तेल संकट के बीच कदम

हरदीप पुरी को ऐसे समय में फिर से राज्यसभा भेजा गया है जब ईरान-यूएस में तनाव की वजह से तेल संकट है और तेल खरीद को लेकर कई कूटनीतिक कदम भारत ने उठाए हैं.

मंगलवार को ही हरदीप सिंह पुरी ने रूस से तेल खरीद को लेकर कहा कि भारतीय रिफाइनरियां उन आपूर्तिकर्ताओं से कच्चा तेल खरीदेंगी जो सबसे अच्छी कीमत देंगे, क्योंकि वैश्विक बाजार की अनिश्चितताओं के बीच देश अपनी ऊर्जा सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहा है.

पुरी ने कहा, "मैंने कभी कोई दबाव महसूस नहीं किया है." भारत की तरफ से रूसी कच्चा तेल खरीदने को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो रही है. यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पश्चिमी देश मॉस्को की तेल से होने वाली कमाई को कम करने की कोशिश कर रहे हैं.

जीवन प्रकाश, एबीपी न्यूज़ में नेशनल टीम लीड हैं. राजनीतिक खबरों में दिलचस्पी है और लगातार लिखते रहे हैं. नई और बड़ी खबरों की तलाश रहती है. ब्रेकिंग न्यूज़ पर खास फोकस रखते हैं. 8 सालों से अधिक समय से एबीपी में कार्यरत है. 2019 के लोकसभा चुनाव में कवरेज के लिए एबीपी न्यूज ने श्रेष्ठ सम्मान से नवाजा. पत्रकारिता जगत में करीब 11 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ नेशन में बतौर सब एडिटर कार्यरत रहे. 2015 में जिया न्यूज से इंटर्नशिप शुरू करने के बाद एनएनआईएस न्यूज एजेंसी, न्यूजरूम पोस्ट वेबसाइट में काम किया. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं.

Mail Id- jeevanp@abpnetwork.com
Linkdin: https://in.linkedin.com/in/jeevan-prakash-1bab03164
Facebook- https://www.facebook.com/share/1LjCA2q3w1/

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
ऑटो से सफर होगा महंगा! जानें किस राज्य ने लिया बड़ा फैसला, कितना देना होगा किराया
ऑटो से सफर होगा महंगा! जानें किस राज्य ने लिया बड़ा फैसला, कितना देना होगा किराया
Cyclone Arnab Live: आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव, 2 की मौत, ट्रेनें और फ्लाइट रद्द
Live: आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव, 2 की मौत, ट्रेनें और फ्लाइट रद्द
Advertisement

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget