एक्सप्लोरर
Delhi Weather: सितंबर में औसत से 55 फीसदी अधिक बारिश, लोगों ने कल सबसे ज्यादा साफ हवा का उठाया आनंद
Delhi Weather Update: दिल्ली के लिए मौसम विभाग (IMD) ने येलो अलर्ट जारी किया है. शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है. मौसम भी साफ रहने का पूर्वानुमान है.
दिल्ली में शनिवार को मौसम सुहाना रहने का अनुमान
1/6

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. दिल्ली ने सितंबर के शुरुआती दिनों में अपनी वार्षिक और मौसमी औसत वर्षा दोनों को पार कर लिया है. कुल वर्षा 1,000 मिमी के निशान को पार कर गई है.
2/6

दिल्ली में आमतौर पर लगभग 650 मिमी बारिश होती है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दिल्ली ने सितंबर में 125.8 मिमी दर्ज की गई. अपनी मासिक औसत वर्षा को भी पार कर लिया है, जो सामान्य से 55 प्रतिशत अधिक है.
Published at : 14 Sep 2024 07:10 AM (IST)
और देखें

























