एक्सप्लोरर
Year Ender 2022: इस साल सूर्यकुमार यादव ने बनाए सबसे ज्यादा T20I रन, टॉप-5 में भारत- पाक के 4 बल्लेबाज
Suryakumar Yadav: इस साल सूर्यकुमार यादव एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में एक हजार से ज्यादा रन बनाए हैं.
सूर्यकुमार यादव (फाइल फोटो)
1/5

भारतीय मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इस साल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1164 रन बनाए हैं. वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं. इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 46.56 और स्ट्राइक रेट 187.43 रहा है. सूर्या ने इस साल की 31 पारियों में 2 शतक और 9 अर्धशतक जड़े हैं.
2/5

साल 2022 में दूसरे सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले बल्लेबाज पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान हैं. इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने इस साल 25 पारियों में 996 रन बनाए हैं. रिजवान का बल्लेबाजी औसत 45.27 और स्ट्राइक रेट 122.96 रहा है. रिजवान ने 10 अर्धशतक जड़े हैं.
Published at : 27 Dec 2022 01:11 PM (IST)
और देखें


























