एक्सप्लोरर

इमरान खान: पाकिस्तान का वो क्रिकेटर जिसे हर भारतीय अपना कप्तान बनाना चाहता था

1/13
पाकिस्तान की सियासत नए बदलाव की ओर बढ़ चुकी है. विश्व कप विजेता क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान का देश का नया प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है. 272 सीटों वाली(जिस पर चुनाव होते हैं.)  नेशनल असेंबली में उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ 119 सीटों पर जीत दर्ज करती दिख रही है.

2/13
सरकार बनाने के करीब पहुंच चुके पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की पहचान मैदान पर एक ऐसे कप्तान के रूप में होती है जिसने कभी हार नहीं मानी और जिसके अंदर हर नामुमकिन को मुमकिन बनाने का माद्दा था.

3/13
अस्सी के दशक में कई अंतरराष्ट्रीय कप्तान रहे लेकिन क्रिकेट के मैदान पर एक ही लीडर था और वह थे इमरान खान. यह वह दौर था जब भारतीय टीम अक्सर पाकिस्तान से हार जाया करती थी. अक्टूबर  और नवंबर में जाड़े की धूप में अपने ब्लैक एंड व्हाइट टीवी के आगे दूरदर्शन पर नजरें गड़ाये बैठे भारतीय क्रिकेटप्रेमी यही सोचा करते थे कि काश इमरान उनका कप्तान होता.

4/13
संजय मांजरेकर ने अपनी आत्मकथा ‘इमपरफेक्ट’ में लिखा था कि अगर इमरान खान उसके कप्तान होते तो वह बेहतर क्रिकेटर होते.

5/13
अपने दौर में बेहतरीन ऑलराउंडर रहे इमरान विश्व स्तरीय तेज गेंदबाज रहे लेकिन अपनी कप्तानी के दम पर उन्होंने जो इज्जत कमाई , उसने उन्हें अलग ही जमात में ला खड़ा किया.

6/13
भारत के पूर्व स्पिनर मनिंदर सिंह ने कहा ,‘‘वह उनका कप्तान, कोच, मुख्य चयनकर्ता सभी कुछ था. वह प्रतिभा का पारखी था और काफी जिद्दी भी.’’

7/13
उस दौर में कई ऑलराउंडर के बीच श्रेष्ठता की जंग छिड़ी थी. कपिल देव नैसर्गिक प्रतिभा के धनी थे तो रिचर्ड हैडली बेहद अनुशासित. इयान बाथम जीनियस थे और इमरान खान दुनिया के किसी भी बल्लेबाज में दहशत भरने का माद्दा रखते थे. ऑक्सफोर्ड से पढे इमरान की शख्सियत सबसे जुदा थी.

8/13
वसीम अकरम उनसे ज्यादा कलात्मक गेंदबाज थे लेकिन अगर इमरान उनके सरपरस्त नहीं होते तो कैरियर में वह इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाते. अकरम रिवर्स स्विंग के सुल्तान कहलाये जिन्होंने इमरान से ही यह कला सीखी थी.

9/13
एक दिन टीवी पर घरेलू मैच देखते हुए इमरान ने युवा तेज गेंदबाज को देखा. उन्होंने पीसीबी अधिकारियों से उसके बारे में पता करने को कहा. वह लड़का वकार युनूस था. इंजमाम उल हक भी इमरान की ही खोज थे जो 1992 विश्व कप के सितारे रहे.

10/13
एक कप्तान के तौर पर उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि जावेद मियांदाद के साथ तालमेल बिठाने की रही. दोनों की शख्सियत जुदा थी लेकिन साथ में खेलते हुए दोनों बेहद कामयाब रहे. भारत में इमरान की लोकप्रियता जबर्दस्त हुआ करती थी. वह जहां जाते भीड़ जुट जाती.

11/13
इमरान 1987 विश्व कप के बाद रिटायर हो चुके थे लेकिन सरकार के अनुरोध के बाद उन्हें फैसला बदलना पड़ा. उन्होंने 1992 विश्व कप में वापसी की और चोट के कारण बतौर बल्लेबाज अधिक खेले.

12/13
विश्व कप 1992 में टॉस से पहले इयान चैपल से बात करते हुए इमरान ने सफेद रंग का टीशर्ट पहन रखा था. उसके किनारे पर बाघ बना हुआ था जो बानगी दे रहा था कि कप्तान का किरदार कैसा हो.

13/13
पाकिस्तान को विश्व कप जिताकर क्रिकेट को अलविदा कहने वाले इमरान जैसी विदाई बिरलों को ही मिलती है. बतौर राजनेता इमरान कैसे साबित होंगे, यह तो वक्त ही तय करेगा लेकिन एक क्रिकेटर और कप्तान के रूप में वह हमेशा कद्दावर रहेंगे.

क्रिकेट फोटो गैलरी

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिता राजकुमार हुए अभिषेक शर्मा के फैन, न्यूजीलैंड में ठोका था टी20 का दूसरा सबसे तेज शतक

WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड

ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को मारा ताना, 35 गेंद वाली सेंचुरी के बाद लिए मजे, वीडियो वायरल
ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को मारा ताना, 35 गेंद वाली सेंचुरी के बाद लिए मजे
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार

UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका

क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े

Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget