एक्सप्लोरर

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले फुल मेंबर देशों के बल्लेबाजों की सूची, अभिषेक शर्मा, रोहित शर्मा और दूसरे खिलाड़ियों के रिकॉर्ड की पूरी जानकारी.

टी20 क्रिकेट में 35 गेंदों में शतक लगाना आसान नहीं है, लेकिन भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ये कमाल करके दिखा दिया. 27 अक्टूबर को खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में उन्होंने 38 गेंदों पर 113 रन बनाए. उनकी इस पारी के बाद एक बार फिर सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की चर्चा होने लगी है. खास बात ये है कि अभिषेक के नाम फुल मेंबर देशों के बल्लेबाजों में सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक का रिकॉर्ड भी है. उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों में सेंचुरी पूरी की थी.

भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. उन्होंने 17 सितंबर 2026 को अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में 30 गेंदों में शतक पूरा किया था. इस पारी में उन्होंने 34 गेंदों पर 108 रन बनाए थे.

33 गेंदों में बनाई सेंचुरी 

जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने 23 अक्टूबर 2024 को गाम्बिया के खिलाफ 33 गेंदों में शतक लगाया था. वो इसमें दूसरे स्थान पर हैं.

न्यूजीलैंड के फिन एलन ने 4 मार्च 2026 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में 33 गेंदों में शतक जड़ा था. वो सिकंदर रजा के साथ बराबरी पर है. लिहाजा वह भी दूसरे ही पायदान पर हैं.

35 गेंदों में जरा तूफानी शतक 

दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर ने 29 अक्टूबर 2017 को बांग्लादेश के खिलाफ 35 गेंदों में शतक लगाया था. उनकी इस पारी ने टी20 इंटरनेशनल में तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया था. भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 22 दिसंबर 2017 को श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 35 गेंदों में शतक लगाया था. वो डेविड मिलर के साथ बराबर रूप से इस स्थान पर हैं.

37 गेंदों में सेंचुरी जड़कर लूटी महफिल

ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड ने 25 जुलाई 2025 को वेस्टइंडीज के खिलाफ 37 गेंदों में शतक पूरा किया था. वेस्टइंडीज के जॉन्सन चार्ल्स ने 26 मार्च 2023 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 39 गेंदों में शतक लगाया था. इंग्लैंड के फिल साल्ट ने भी 39 गेंदों में शतक बनाया है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने फिर दिखाई तूफानी बल्लेबाजी

अभिषेक शर्मा का 30 गेंदों वाला शतक अब भी फुल मेंबर देशों के बल्लेबाजों में सबसे तेज है. न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी ताजा सेंचुरी ने एक बार फिर उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को चर्चा में ला दिया है.

 

यह भी पढ़ें: एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1

About the author उफक साहिल

उफक साहिल ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की थी. वर्तमान में यह हैदराबाद में मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी में MA मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म की छात्रा हैं. इन्होंने बिहार में दरभंगा के कामेश्वरनगर स्थित ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. अभी उफक एबीपी न्यूज़ वेबसाइट के बिजनेस और यूटिलिटी सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
Advertisement

वीडियोज

UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget