एक्सप्लोरर

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार

Israeli Elections Exit Polls: इजरायल चुनाव 2026 में बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है, लेकिन एग्जिट पोल में किसी गठबंधन को बहुमत नहीं मिला है. जानें अरब दलों की भूमिका और सरकार गठन की स्थिति.

इजरायल में मतदान खत्म हो चुके हैं. इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने यरूशलेम के कन्वेंशन सेंटर में लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के अनुसार, अगली संसद में उनकी पार्टी लिकुड सबसे बड़ी पार्टी होगी. उन्होंने पिछले 3 सालों में इजरायल की सैन्य उपलब्धियों का जिक्र किया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने संबंधों के बारे में भी उन्होंने बात की. उन्होंने ईरान की सत्ता के खिलाफ अपना काम पूरा करने का संकल्प लिया.

नेतन्याहू ने एक नई सरकार बनाने का वादा किया है.  उन्होंने कहा कि किसी भी नेता को इजरायली अरबों के समर्थन से सरकार नहीं चलानी चाहिए, क्योंकि उनकी पार्टियों ने इस चुनाव में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. नेतन्याहू ने समर्थकों से कहा, "हमें दक्षिणपंथी विचारधारा वाली एक मजबूत सरकार बनानी होगी."

हालांकि, एग्जिट पोल के मुताबिक अरब-नेतृत्व वाली पार्टियां किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है. एग्जिट पोल के मुताबिक नेतन्याहू का गुट और उनके विरोधी लगभग बराबरी पर हैं. दोनों ही अपने दम पर गठबंधन सरकार बनाने की स्थिति में नहीं हैं.

ईरान के खिलाफ नेतन्याहू का बयान

नेतन्याहू ने कहा कि यहूदी और ज़ायोनी बहुसंख्यकों को एकजुट होना चाहिए. ऐसी सरकार का तो सवाल ही नहीं उठता, जिसे अरब पार्टियों का समर्थन हासिल हो. प्रधानमंत्री ने कहा कि वह ईरान से पैदा हुए खतरे को खत्म करने के लिए ट्रंप के साथ मिलकर काम करेंगे. इजरायल के पास ईरान से जुड़े खतरे को हमेशा के लिए खत्म करने का एक बेहतरीन मौका है.

एग्जिट पोल क्या कहते हैं?

तीन प्रमुख टीवी चैनलों की तरफ से जारी किए गए एग्जिट पोल बताते हैं कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के समर्थन में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन फिर भी वे सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत से पीछे हैं. एग्जिट पोल के अनुसार, नेतन्याहू की 'लिकुड' पार्टी संसद में लगभग 27 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी होगी.

चुनावों के अनुसार, नेतन्याहू के नेतृत्व वाले दलों के गुट और उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी गादी आइसेनकोट के नेतृत्व वाले दलों के गुट ने संसद में लगभग 51-51 सीटें हासिल की हैं. शुरुआती एग्जिट पोल में संकेत मिला था कि आइसेनकोट के गुट को थोड़ी बढ़त हासिल है. बहुमत वाली गठबंधन सरकार बनाने के लिए किसी उम्मीदवार को संसद में 61 सीटों की जरूरत होती है. एग्जिट पोल के मुताबिक, अरब दलों ने बाकी बची 18 सीटें जीती हैं.

About the author सौरव कुमार

4 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2022 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभालते हैं. सेंट्रल यूनिर्वसिटी ऑफ साउथ बिहार से 2022 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
UAE के राष्ट्रपति ने 'हीरो' स्मित को लगाया गले, ऑर्डर ऑफ जायद II से किया सम्मानित
UAE के राष्ट्रपति ने 'हीरो' स्मित को लगाया गले, ऑर्डर ऑफ जायद II से किया सम्मानित
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
Advertisement

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget