एक्सप्लोरर
टीम इंडिया के खिलाफ टी20 मुकाबले के लिए हुई क्रिस गेल की वापसी
Written By : ABP News Bureau | Updated at :
1/15

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज़ के बाद एकमात्र टी20 मुकाबले के लिए वेस्टइंडीज़ ने 13 सदस्यीय क्रिस गेल की टीम में वापसी करवाई है.
2/15

37 वर्षीय इस विस्फोटक बल्लेबाज़ की पूरी 1 साल बाद नेशनल टीम में वापसी हुई है.
3/15

गेल आखिरी बार साल 2015 में वर्ल्ड टी20 खिताब जीतने वाली विंडीज़ टीम का हिस्सा थे, वेस्टइंडीज़ ने इंग्लैंड को हराकर वर्ल्ड चैम्पियन का खिताब जीता था.
4/15

क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में गेल वेस्टइंडीज़ के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं, टी20 क्रिकेट में उन्होंने 2 शतकों के साथ कुल 1519 रन बनाए हैं.
5/15

हाल ही में आईपीएल के दौरान वो टी20 क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज़ भी बन गए हैं.
6/15

वनडे सीरीज़ में 2-1 से पिछड़ने के बाद वेस्टइंडीज़ बोर्ड ने एकलौते टी20 मुकाबले के लिए मजबूत टीम का चयन किया है.
7/15

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 मुकाबलों से नदारद रहने वाले वेस्टइंडीज़ के वनडे और टेस्ट कप्तान जेसन होल्डर को एक बार फिर से आराम दिया गया है. वो टी20 में भारत के खिलाफ टीम का हिस्सा नहीं होंगे.
8/15

होल्डर की गैर-मौजूदगी में कार्लोस ब्रैथवेट करेंगे टीम का नेतृत्व.
9/15

क्रिस गेल की वापसी से ये साफ हो गया है कि वो भारत के खिलाफ पारी की शुरूआत करेंगे.
10/15

इस दौरान गेल अपने बाएं हाथ के साथी इवान लुइस के साथ पारी की शुरूआत करेंगे.
11/15

जबकि स्पिन का जिम्मा एक बार फिर स्टार स्पिनर सुनील नारायण के कंधों पर होगा.
12/15

वहीं आईपीएल में हैट-ट्रिक लेकर अपनी छाप छोड़ने वाले सैमुएल बद्री को भी स्पिन अटैक को मजबूती देने के लिए टीम के साथ रखा गया है.
13/15

जबकि मिडिल ओवर्स में अनुभवी और विस्फोटक बल्लेबाज़ कीरोन पोलार्ड भी टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ाते नज़र आएंगे.
14/15

भारत के खिलाफ ये है वेस्टइंडीज़ की पूरी टीम:
कार्लोस ब्रैथवेट, सैमुएल बद्री, रॉन्सफोर्ड बीटन, क्रिस गेल, इवान लुइस, जेसन मोहम्मद, सुनील नारायण, कीरोन पोलार्ड, रोवमेन पोवेल, मार्लोन सैमुएल्स, जेरोम टेलर, चैड्विक वॉलटन, कैसरिक विलियम्स.
15/15

दोनों टीमों के बीच एकमात्र टी20 मैच 9 जुलाई को सबीना पार्क में खेला जाएगा.
Published at :
Tags :
CricketSponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
स्पोर्ट्स
Live: संजू सैमसन फ्लॉप, भारत का पहला विकेट गिरा; अभिषेक-ईशान क्रीज पर मौजूद
स्पोर्ट्स
वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, शिवम दुबे बाहर; वेस्टइंडीज ने भी बदली प्लेइंग इलेवन
स्पोर्ट्स
तीसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, गेंदबाजों ने जिताई हारी हुई बाजी
स्पोर्ट्स
आज भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन





















