'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुँच गया है। जहाँ एक तरफ इस्राइल और ईरान के बीच सैन्य टकराव चरम पर है, वहीं दूसरी तरफ दुनिया भर के प्रमुख मुस्लिम देशों ने ईरान के समर्थन में अपनी एकजुटता दिखानी शुरू कर दी है। कूटनीतिक गलियारों में हलचल तेज है और कई इस्लामिक देशों ने न केवल ईरान का राजनीतिक समर्थन किया है, बल्कि क्षेत्र में बढ़ती सैन्य आक्रामकता के खिलाफ कड़ा रुख भी अपनाया है।
सऊदी अरब, तुर्की, कतर और जॉर्डन जैसे देश इस संघर्ष में शांति की अपील के साथ-साथ ईरान के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। क्या यह एकजुटता इस्राइल और अमेरिका के लिए एक बड़ी चुनौती है? क्या मिडिल ईस्ट के मुस्लिम देश मिलकर किसी बड़े सैन्य या आर्थिक गठबंधन की तैयारी कर रहे हैं?
























